फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army will conduct exercises with US Army 56 C295 aircraft will join Air Force

बढ़ रही ताकत: अमेरिकी सेना के साथ युद्धाभ्यास करेगी भारतीय सेना, वायुसेना में शामिल होंगे 56 सी295 विमान

Mon, 25 Sep 2023 06:22 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 25 Sep 2023 06:22 AM IST
सार

नई दिल्ली के हिंडन एयरबस पर आज एक समारोह का आयोजन होगा। यहां राजनाथ सिंह सी295 विमान भारतीय वायुसेना में शामिल करेगें। वायुसेना अधिकारियों ने हाल ही में इसकी जानकारी दी थी।

विज्ञापन
Indian Army will conduct exercises with US Army 56 C295 aircraft will join Air Force
भारतीय सेना - फोटो : Social media

विस्तार

भारतीय सेना अलास्का में अमेरिकी सेना के साथ सोमवार से दो हफ्ते के लिए युद्धाभ्यास शुरू करने जा रही है। इसे युद्धाभ्यास 23 नाम दिया गया है। इसमें युद्ध के दौरान सैन्य कार्रवाइयों और जटिल ड्रिल से लेकर सैन्य-अकादमिक परिचर्चाएं भी होंगी। माना जा रहा है कि भारत-अमेरिका के बीच बढ़ती वैश्विक रणनीतिक भागीदारी को यह सैन्य अभ्यास नई तेजी देगा। नई दिल्ली के हिंडन एयरबस पर आज एक समारोह का आयोजन होगा। यहां राजनाथ सिंह सी295 विमान भारतीय वायुसेना में शामिल करेगें। वायुसेना अधिकारियों ने हाल ही में इसकी जानकारी दी थी। इस दौरान करीब 56 विमान भारतीय वायुसेना में शामिल किए जाएंगे।

विज्ञापन

दोनों के बीच सालाना युद्धाभ्यास का यह 19वां संस्करण है। पिछले संस्करण का आयोजन बीते वर्ष नवंबर में उत्तराखंड के औली में हुआ था। इस बार इसमें शामिल होने के लिए भारतीय सेना के 350 सैनिकों का दल अलास्का के फोर्ट वेनराइट पहुंच चुका है। मराठा लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट इस अभ्यास में भारत की नेतृत्वकर्ता बटालियन होगी। वहीं, अमेरिका की ओर से फर्स्ट ब्रिगेड कॉम्बेट टीम की 1-24 इन्फेंट्री बटालियन शामिल होगी। युद्धाभ्यास की थीम ‘पर्वत व चरम मौसम के हालात में संयुक्त सैनिक समूह की तैनाती’ रखी गई।

विज्ञापन

एक-दूसरे की श्रेष्ठ पद्धतियां सीखेंगे
सैन्य ड्रिल की श्रेष्ठ पद्धतियों और दृष्टिकोण को एक-दूसरे के सामने रखा जाएगा। सैन्य कौशल, युद्ध से जुड़ी इंजीनियरिंग, लड़ाकू कार्रवाइयों के दौरान बाधाएं हटाने और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से युद्ध के तौर तरीके भी आपस में साझा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

साझी कार्रवाई का अभ्यास : दोनों पक्ष टैक्टिकल ड्रिल की शृंखला का अभ्यास करेंगे। यह संयुक्त राष्ट्र शांति सेना की कार्रवाइयों में दोनों को साथ तैनात करने में मदद करेगा।

अकादमिक चर्चाएं : अभ्यास के बाद चुने हुए विषयों पर अकादमी चर्चाएं होंगी। अपने अनुभवों और श्रेष्ठ कार्य पद्धतियों के बारे में भी आपस में विस्तृत बातचीत होगी।

अभ्यास का फायदा

  1. भारतीय सेना के अनुसार, यह जमीनी युद्धाभ्यास दुश्मन सेना के सामने ब्रिगेड स्तर पर एक मिली-जुली सेना का प्रदर्शन जांचने में मदद करेगा।
  2. ब्रिगेड व बटालियन स्तर पर संयुक्त निगरानी प्रणाली की जांच हो सकेगी।
  3. हेलिकॉप्टर या विमानों से सैन्य कार्रवाईयों में सैनिक उतारने व सैन्य ताकत बढ़ाने की क्षमताएं परखी जाएंगी।
  4. ऊंचे स्थलों और चरम मौसम के हालात में सैन्य कार्रवाई के दौरान रसद सामग्री की जरूरतों, हताहत सैनिकों के लिए प्रबंधन, बचाव अभियानों, युद्ध के समय चिकित्सा सहायता पहुंचाने व अन्य पहलुओं का भी परीक्षण होगा।
  5. दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे से कई चीजों सीखेंगी, यह आपसी संबंध को और मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed