फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian army tested air cavalry concept at desert terrain in Rajasthan

भारतीय सेना ने 'एयर कैवलरी' कॉन्सेप्ट का किया परीक्षण, अब शत्रु पर करेंगे चौतरफा हमला

Mon, 14 May 2018 05:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Mon, 14 May 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
Indian army tested air cavalry concept at desert terrain in Rajasthan

भारतीय सेना ने राजस्थान के थार मरुस्थल में 'एयर कैवलरी' कॉन्सेप्ट का परीक्षण करते हुए रविवार को युद्धाभ्यास किया। यह कॉन्सेप्ट भारतीय सेना की शक्ति को कई गुना तक बढ़ा देगा। इसकी सहायता से भारत अब अपने शत्रु देशों से आसानी से निपट पाएगा। इस कॉन्सेप्ट की महत्ता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है अमेरिका ने भी वियतनाम युद्ध के समय इस कॉन्सेप्ट का इस्तेमाल किया था। जिसमें उसने दुश्मन की जमीनी सेना के ठिकानों का पता कर उन पर हमला किया था। 

विज्ञापन


बता दें एयर कैवलरी कॉन्सेप्ट के तहत टैंकों और बख्तरबंद गाड़ियों के साथ लड़ाकू हेलिकॉप्टर पूरे समन्वय के साथ काम करते हैं। ताकि दुश्मनों पर चौतरफा हमले किए जा सकें। इससे देश की युद्ध में जीतने की संभावनाएं कई गुना तक बढ़ जाती हैं। इस पर रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष ओझा ने बताया कि 'हाल ही में महाजन फायरिंग रेंज में हुए युद्धाभ्यास alt147 विजय प्रहार के दौरान दक्षिण पश्चिम कमान ने एयर कैवलरी परीक्षण किया। इस कॉन्सेप्ट को विस्तृत बातचीत के बाद लागू किया गया है।' 
विज्ञापन


भारतीय सेना के लिए ये कॉन्सेप्ट नया है और इसकी सहायता से अब सैनिक दुश्मनों पर दोहरी आक्रामकता से हमला कर पाएंगे। सेना ने भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह अभ्यास किया है। इसका मकसद लड़ाकू हेलिकॉप्टरों को हासिल कर अपनी युद्ध क्षमता को मजबूत करना है। सामान्य युद्ध की परिस्थियों में जब जमीन पर सेना बल किसी वजह से दुश्मनों पर काबू नहीं कर पाता है तब सेना द्वारा युद्धक हेलिकॉप्टरों को जरूरत के आधार पर बुलाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed