फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army spotted a Chinese spy balloon object in the sky over strategic island chain the Andaman Nicobar

Delhi: अंडमान के आसमान में दिखी गुब्बारे जैसी वस्तु, एक साल पूर्व रणनीतिक द्वीप शृंखला के ऊपर दिखा था

Sun, 26 Feb 2023 05:05 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 05:05 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू होते ही भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान सतर्क हो गया। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि उस रहस्यमय वस्तु का चित्र जमीन से लिया गया था। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि गुब्बारा भेजने का इरादा क्या था।

विज्ञापन
Indian Army spotted a Chinese spy balloon object in the sky over strategic island chain the Andaman Nicobar
भारतीय सेना का सैन्य अभ्यास (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय सेना ने एक साल पहले अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के रणनीतिक द्वीप शृंखला के ऊपर आसमान में चीनी जासूसी गुब्बारे जैसी वस्तु देखी थी। यह द्वीप बंगाल की खाड़ी में भारत के मिसाइल परीक्षण क्षेत्रों के करीब है। ऐसे ही गुब्बारे को अमेरिकी वायुसेना ने एफ-22 रैप्टर लड़ाकू विमान से नष्ट कर दिया था।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू होते ही भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान सतर्क हो गया। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि उस रहस्यमय वस्तु का चित्र जमीन से लिया गया था। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि गुब्बारा भेजने का इरादा क्या था। यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह म्यांमार से आया था या चीन से, लेकिन तीन-चार दिन बाद चला गया। तब इसे मौसम संबंधी गुब्बारा माना गया था, क्योंकि ऐसे गुब्बारे हवा के चलते पाकिस्तान की ओर से भी भारत आ जाते हैं।
विज्ञापन


फिर दिखा तो कार्रवाई
रक्षा अधिकारियों ने बताया, अगर अंडमान या अन्य क्षेत्र में फिर से गुब्बारे दिखे, तो इसका सावधानीपूर्वक अध्ययन किया जाएगा। ऐसे गुब्बारों को नीचे लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed