फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army shared a video saluting corona warriors in India in this time of Coronavirus Crisis

कोरोना वॉरियर्स को सेना ने किया सलाम, कल कोविड-19 अस्पतालों पर फूल बरसाएगी वायुसेना

Sat, 02 May 2020 06:05 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 02 May 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Indian Army shared a video saluting corona warriors in India in this time of Coronavirus Crisis
सांकेतिक तस्वीर

देश की जनता को सीमाओं पर सुरक्षा देने वाली सेना ने फिलहाल चल रहे कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच लोगों की जिंदगी बचाने वाले कोरोना वॉरियर्स को सलाम किया है। भारतीय सेना ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'पूरे देश को कोरोना वॉरियर्स पर गर्व है। सभी नागरिक और सीमा पर तैनात जवान कोरोना को हराने के लिए उनके आत्मबल और संकल्प को सलाम करते हैं। कोरोना वॉरियर्स को धन्यवाद।

विज्ञापन

 

इसके अलावा भारतीय वायुसेना ने कोरोना वॉरियर्स को धन्यवाद कहने का अलग तरीका निकाला है। तीन मई को वायुसेना दो फ्लाई पास्ट करेगी। सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) जनरल बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने शुक्रवार को बताया था कि इस पास्ट के दौरान कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे अस्पतालों पर फूल बरसाए जाएंगे। दो फ्लाई पास्ट में से एक श्रीनगर से त्रिवेंद्रम और दूसरा डिब्रूगढ़ से कच्छ के बीच होगा।  

सेना कोरोना अस्पतालों के पास देगी बैंड परफॉरमेंस

इसके अलावा भारतीय सेना लगभग हर जिले में कोरोना अस्पतालों के पास बैंड परफॉरमेंस करेगी और भारतीय नौसेना अपनी जान पर केलकर दूसरों की जान बचाने में लगे ऐसे लोगों के सम्मान में अपने जंगी जहाज रोशन करेगी। जनरल रावत ने शुक्रवार को कहा था कि तीनों सेनाएं देश के साथ मजबूती से खड़ी हैं। हम हर कोरोना वॉरियर के साथ हैं। हम यह लड़ाई जीतेंगे, तो यह हर नागरिक के अनुशासन और सब्र का नतीजा होगी। 

तटरक्षक बल भी रोशन करेगा जहाज, बरसाएगा फूल

वहीं, भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि बल के 46 जहाज रोशन किए जाएंगे। 7516 किलोमीटर की तटरेखा को शामिल करते हुए 25 स्थानों पर हरी रोशनी छोड़ी जाएगी और जहाज के सायरन बजाए जाएंगे। इसके साथ ही करीब 10 हेलिकॉप्टर पांच स्थानों पर कोविड-19 अस्पतालों पर फूल बरसाएंगे।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed