{"_id":"59f5f2f54f1c1bc8678b838a","slug":"indian-army-set-to-replace-old-weapons-with-rs-40-000-cr-procurement-plan-by-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 हजार करोड़ से बदले जाएंगे सेना के पुराने हथियार, सबसे बड़ी खरीद को मिली मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
44 हजार करोड़ से बदले जाएंगे सेना के पुराने हथियार, सबसे बड़ी खरीद को मिली मंजूरी
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sun, 29 Oct 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
oioi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना ने अपने जवानों के लिए पुराने और बेकार हो चुके हथियारों की जगह अत्याधुनिक हथियारों की अब तक की एक सबसे बड़ी खरीद को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 44 हजार करोड़ रुपये से बड़ी मात्रा में हल्की मशीनगन, कारबाइन और एसॉल्ट राइफल खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लगभग 7 लाख राइफल, 44 हजार हल्की मशीनगन (एलएमजी) और करीब 44,600 कारबाइन खरीदने की प्रक्रिया मंजूर कर ली गई है। भारत के पड़ोसी मुल्कों पाकिस्तान और चीन से सुरक्षा खतरों को देखते हुए दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना ने विभिन्न हथियारों की खरीद का काम फास्ट ट्रैक पर करने को कहा है।
विज्ञापन
पढ़ें- स्वदेशी मिसाइल 'अस्त्र' का सफलतापूर्वक परीक्षण, जल्द वायुसेना में होगी शामिल
विज्ञापन
खरीद प्रक्रिया शुरू करने के अलावा सरकार ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) को संदेश भेजकर छोटे हथियारों, खासकर एलएमजी पर काम तेज करने को कहा है।
सूत्रों के मुताबिक एलएमजी के लिए नई आरएफआई अगले कुछ दिनों में जारी कर दी जाएगी। शुरू में 10000 एलएमजी की खरीद की जाएगी। नई एसॉल्ट राइफल की खरीद की मंजूरी मिल चुकी है, जल्द ही खरीद योजना को डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल के सामने रखा जाएगा। सेना को इनसास राइफल को बदलने के लिए करीब 7 लाख एसॉल्ट राइफल की जरूरत होगी।