{"_id":"59bc40e74f1c1b37688b4cf3","slug":"astra-missile-final-development-flight-trials-successful","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वदेशी मिसाइल 'अस्त्र' का सफलतापूर्वक परीक्षण, जल्द वायुसेना में होगी शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्वदेशी मिसाइल 'अस्त्र' का सफलतापूर्वक परीक्षण, जल्द वायुसेना में होगी शामिल
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप
Updated Sat, 16 Sep 2017 07:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के बालासोर में स्वदेशी तौर पर विकसित बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर टु एयर (BVRAAM) मिसाइल अस्त्र का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अस्त्र मिसाइल का फाइनल डेवलपमेंट ट्रायल 11 से 14 सितम्बर के बीच ओडिशा में चांदीपुर तट से बंगाल की खाड़ी में सफलतापूर्वक कर लिया गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इसे लेकर कुल सात परीक्षण सफलतापूर्वक किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वदेशी मिसाइल अस्त्र को जल्द ही एयरफोर्स में शामिल किया जा सकता है। भारत का यह मिसाइल कार्यक्रम सबसे चुनौतीपूर्ण कार्यक्रमों में एक रहा है। अस्त्र, बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर टु एयर मिसाइल है।
इस मिसाइल प्रणाली को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने इंडियन एयर फोर्स के सहयोग से विकसित किया है। साथ ही कई रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (DPSU) और 50 से अधिक पब्लिक और प्राइवेट उद्योगों ने हथियार प्रणाली के विकास में योगदान दिया है।
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ, आईएएफ, डीपीएसयू और इससे संबंधित उद्योगों को बधाई दी।
Smt @nsitharaman congratulates @DRDO_India, @IAF_MCC, Defence PSUs & the industry on successful flight tests of ASTRA missile... (1/2) pic.twitter.com/pQOE3at3ZH
— Raksha Mantri (@DefenceMinIndia) September 15, 2017
डीआरडीओ के मिसाइल और स्ट्रैटजिक सिस्टम के महानिदेशक जी सतीश रेड्डी ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत विकसित टेक्नोलॉजी हवा से हवा और जमीन से हवा में मार करने वाले मिसाइलों के विकास को एक नई दिशा देगी।