{"_id":"61a5f1c8938fe44b86202800","slug":"indian-army-receives-new-israeli-heron-drones-for-deployment-in-ladakh-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुश्मनों की खैर नहीं: 'इस्राइली ब्रह्मास्त्र' से रखी जाएगी चीन पर पैनी नजर, भारत को मिला हेरॉन ड्रोन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुश्मनों की खैर नहीं: 'इस्राइली ब्रह्मास्त्र' से रखी जाएगी चीन पर पैनी नजर, भारत को मिला हेरॉन ड्रोन
Tue, 30 Nov 2021 03:11 PM IST
संजीव कुमार झा
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 30 Nov 2021 03:11 PM IST
सार
भारत पहले से ही इस्राइली हेरॉन ड्रोन का इस्तेमाल करता रहा है लेकिन ये ये ड्रोन उन्नत वर्जन के हैं और इसमें लेजर गाइडेड बम और मिसाइलें भी फिट की जा सकती हैं। कहा जाए तो यह दुश्मन की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखेगी।
विज्ञापन
हेरॉन ड्रोन
- फोटो : ANI
विस्तार
कोरोना महामारी के कारण कुछ महीनों की देरी के बाद अब एक बार फिर भारतीय रक्षा क्षेत्र को बड़ी मजबूती प्रदान देने की कोशिश शुरू हो गई है। इसी कड़ी में इस्राइल ने लद्दाख क्षेत्र में चीनी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भारतीय सेना को उन्नत हेरॉन ड्रोन प्रदान किए हैं। इसकी जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से दी है। सूत्रों ने जानकारी देते हुए कहा कि ये सभी ड्रोन अभी काम कर रहे हैं और मौजूदा हेरॉन ड्रोन पिछले संस्करणों की तुलना में काफी बेहतर है। उनकी एंटी-जैमिंग क्षमता भी पहले की तुलना में शानदार है।
आपातकालीन वित्तीय शक्तियों के तहत हुआ ड्रोनों का अधिग्रहण
इन ड्रोनों का अधिग्रहण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा रक्षा बलों को दी गई आपातकालीन वित्तीय शक्तियों के तहत किया गया है। इसके तहत वे चीन के साथ चल रहे सीमा संघर्ष के बीच अपनी युद्धक क्षमताओं को उन्नत करने के लिए 500 करोड़ रुपये के उपकरण और सिस्टम खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
जानिए इस ड्रोन की खूबियां
विज्ञापन
आपातकालीन वित्तीय शक्तियों के तहत हुआ ड्रोनों का अधिग्रहण
इन ड्रोनों का अधिग्रहण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा रक्षा बलों को दी गई आपातकालीन वित्तीय शक्तियों के तहत किया गया है। इसके तहत वे चीन के साथ चल रहे सीमा संघर्ष के बीच अपनी युद्धक क्षमताओं को उन्नत करने के लिए 500 करोड़ रुपये के उपकरण और सिस्टम खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानिए इस ड्रोन की खूबियां
- इस्राइली मीडिया के मुताबिक हेरॉन मार्क-2 ड्रोन दुनिया की सबसे उन्नत तकनीक से लैस है।
- अपने साथ ये विमान कई तरह के पेलोड ले जाने में सक्षम हैं।
- इस ड्रोन विमान में दमदार रोटेक्स 915 आईएस इंजन लगे हैं जो इसे 10 हजार मीटर की ऊंचाई तक उड़ने में मदद करते हैं।
- हेरॉन मार्क-2 विमान पहले बनाए गए हेरोन यूएवी का उन्नत मॉडल है।
- इसकी अधिकतम गति 140 नॉट्स प्रतिघंटे है।
- अब इसके सेंसर को वृहत आकार दिया गया है और सुधारा गया है जिससे यह बेहद खतरनाक हो गया है।
- भारतीय सेना अपने कैंप में बैठकर ही अपने दुश्मन के ठिकानों का पता लगा लेगी।