फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army plans to buy new weapons worth Rs 45,000 crore

और पावरफुल बनने जा रही इंडियन आर्मी, सरकार खरीदेगी 44 हजार करोड़ के हथियार

Mon, 30 Oct 2017 08:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 30 Oct 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
Indian Army plans to buy new weapons worth Rs 45,000 crore
भारतीय सेना

भारतीय सेना जल्द ही नए असाल्ट राइफल, लाइट मशीन गन और कार्बाइन खरीदने की तैयारी में हैै। इसके लिए सेना ने 44 हजार करोड़ रुपये का बजट तैयार किया है। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले दशकों में भारतीय सैनिकों को मुलभूत हथियारों की आपूर्ति नहीं हो पाई है, लेकिन अब सेना जल्द ही उन्हें नए हथियार मुहैया कराएगी। 

विज्ञापन



उन्होंने बताया कि सेना की मॉडर्नाइजेशन का रोड मैप तैयार किया जा रहा है। जिसकी तैयारी सरकार ने भी शुरू कर दी है। सरकार जल्द 45 हजार करोड़ रुपये का टेंडर जारी करने वाली है, जिसमें 7.7 लाख असाल्ट राइफल, 54 हजार से ज्याता एलएमजी और 44,618 कार्बाइन खरीदी जाएंगी। 
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल राजेंद्र सिंह (रिटायर्ड) ने बताया कि भारतीय सैनिक दुनिया में सबसे बेहतरीन हैं, लेकिन उनके हथियार बेहद खराब हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक जनर्ल सिंह ने बातचीत में बताया कि हथियारों की खरीद में देरी बेहद चौंकाने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 44 हजार करोड़ से बदले जाएंगे सेना के पुराने हथियार, सबसे बड़ी खरीद को मिली मंजूरी


उन्होंने कहा कि अगर हमारे सैनिकों को बेहतर हथियार दिए जाएंगे तो आतंकियों से निपटने में हताहतों की संख्या आधी हो जाएगी। गौरतलब है कि आर्मी 5.56 एमएम आईएनएसएएस राइफल को नई असाल्ट राइफस से रिप्लेस करना चाहती है। 

गौरतलब है कि रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व वाली डीएसी की ओर से हथियारों की खरीद के लिए "आवश्यकता की स्वीकृति" पहला कदम है। रक्षामंत्री बनने के बाद सेना को आधुनिक हथियारों से लैस करने की योजना, सीतारमण की पहली प्राथमिकताओं में से एक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed