फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army launches adventurous operation Gajraj Corps Mount Kangto Expedition gets green light

Army: भारतीय सेना के साहसिक अभियान की शुरुआत, गजराज कोर की ‘माउंट कांगटो अभियान’ को हरी झंडी

Mon, 03 Nov 2025 09:45 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Mon, 03 Nov 2025 09:45 PM IST
सार

भारतीय सेना की गजराज कोर ने सोमवार को ‘माउंट कांगटो अभियान’ की शुरुआत की। लेफ्टिनेंट जनरल गंभीर सिंह ने इस अभियान को हरी झंडी दी। 18 पर्वतारोही 7,042 मीटर ऊंची माउंट कांगटो चोटी को फतह करने रवाना हुए हैं।

विज्ञापन
Indian Army launches adventurous operation Gajraj Corps Mount Kangto Expedition gets green light
भारतीय सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहस, संकल्प और रोमांच की नई कहानी लिखते हुए भारतीय सेना की गजराज कोर ने सोमवार को अपने ऐतिहासिक 'माउंट कांगटो अभियान' की औपचारिक शुरुआत की। यह अभियान न केवल पर्वतारोहण का प्रतीक है, बल्कि भारतीय सैनिकों की अडिग इच्छाशक्ति, समर्पण और देशभक्ति की मिसाल भी है। इस मौके पर गजराज कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल गंभीर सिंह ने अग्रिम बेस से इस अभियान को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन


सेना की ओर से बताया गया कि इस मिशन में 18 साहसी पर्वतारोहियों की एक टीम हिस्सा ले रही है। यह टीम पूर्वी हिमालय की सबसे कठिन चोटियों में से एक माउंट कांगटो (7,042 मीटर / 23,103 फीट) को फतह करने निकली है। इस अभियान की खास बात यह है कि इस चोटी पर 1930 के बाद से कोई सफल आरोहण नहीं हुआ। अब करीब 95 साल बाद भारतीय सैनिक इस चुनौती को स्वीकार कर फिर से इस ऊंचाई को छूने जा रहे हैं।
विज्ञापन


कठोर परिस्थितियों से जूझना होगा
सेना के मुताबिक, इस टीम को अपने अभियान के दौरान बर्फीली ढलानों, ग्लेशियरों, तेज हवाओं और ऑक्सीजन की कमी जैसी कठोर परिस्थितियों से जूझना होगा। यह केवल एक पर्वतारोहण अभियान नहीं, बल्कि सैनिकों की मानसिक और शारीरिक क्षमता की परीक्षा भी है। माउंट कांगटो के इलाके को दुनिया के सबसे दुर्गम और कम खोजे गए पर्वतीय क्षेत्रों में गिना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अभियान को दिया गया ये नारा
गजराज कोर ने इस अभियान के लिए नारा दिया है। “जोश इन द हार्ट्स, समिटिंग माउंट कांगटो!” यह नारा भारतीय सेना के जज्बे, वीरता और अनुशासन का प्रतीक है। सेना का कहना है कि यह मिशन सिर्फ एक पर्वतारोहण अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और टीमवर्क की भावना को ऊंचा उठाने का प्रयास है। इस मिशन के जरिए सैनिकों का उद्देश्य है कि देश की युवा पीढ़ी में भी रोमांच और सेवा भावना को प्रेरित किया जा सके।


गजराज कोर इसलिए प्रसिद्ध
भारतीय सेना ने बताया कि यह मिशन उनके उन अभियानों की श्रृंखला का हिस्सा है जो सैनिकों के शारीरिक और मानसिक कौशल को और अधिक सशक्त बनाते हैं। गजराज कोर हमेशा से कठिन अभियानों के लिए प्रसिद्ध रही है और इस बार भी उसने अपने सैनिकों के साहस और समर्पण का परिचय दिया है। सेना ने कहा कि माउंट कांगटो अभियान भारत की सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ सैनिकों के अदम्य साहस का प्रतीक बनेगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed