फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army issued procedures and guidelines for its personnel visiting Gurdwara Darbar Sahib

करतारपुर कॉरिडोर: पाकिस्तानी साजिश को लेकर सेना सतर्क, जवानों के लिए दिशा-निर्देश जारी

Sat, 07 Dec 2019 08:38 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 07 Dec 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
Indian Army issued procedures and guidelines for its personnel visiting Gurdwara Darbar Sahib
करतारपुर साहिब गुरुद्वारा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारतीय सेना में सिख अधिकारियों और सैनिकों की एक बहुत बड़ी संख्या मौजूद है। इसी वजह से सेना ने पाकिस्तान के करतारपुर में स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब में मत्था टेकने की इच्छा रखने वाले अपने कर्मियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सेना के सूत्रों के अनुसार नवंबर में सेना ने दो बार इस तरह के दिशा-निर्देश जारी कर चुकी है।

विज्ञापन


गुरुद्वारा दरबार साहिब सिखों का बहुत पवित्र तीर्थस्थल है। माना जाता है कि गुरु नानक ने अपने जीवन के अंतिम दिन यहीं बिताए थे। हाल ही में तीर्थयात्रियों के लिए करतारपुर कॉरिडोर खोला गया है। दिशा-निर्देशों में सेना ने अपने कर्मियों से कहा है कि वह काफी सावधान रहें क्योंकि यहां वह विदेशी नागरिकों के संपर्क में आ सकते हैं।
विज्ञापन


सेना के सूत्रों का कहना है कि चूंकि सेना के कर्मी पाकिस्तान की यात्रा करेंगे इसलिए उन्हें काफी ज्यादा सजग रहने की जरुरत है। इसकी वजह है पाकिस्तान का हमारा विरोधी होना। भारतीय सेना के पास बड़ी संख्या में सिख अधिकारी और सैनिक हैं। इसकी तीन रेजिमेंटों में सिख रेजिमेंट, सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट और पंजाब रेजिमेंट शामिल हैं जिसमें पंजाब के और पड़ोसी राज्य हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के सिख सैनिक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ नवंबर को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। जिसमें सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती मनाने के लिए भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को वीजा मुक्त प्रवेश की सुविधा दी गई थी।


पाकिस्तान का दावा है कि करतारपुर कॉरिडोर इमरान खान के दिमाग की उपज है। उसके रेल मंत्री शेख रशीद ने हाल ही में अपनी ही सरकार के खिलाफ जाते हुए कहा कि कॉरिडोर को खोलना पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा के दिमाग की उपज है और कहा कि इससे भारत हमेशा आहत होता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed