फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian army is gping to place emergency orders for extreme cold weather tents for soldiers in LAC

लद्दाख में डटे जवानों को ठंड से बचाना बड़ी चुनौती, सेना खरीदेगी विशेष टेंट

Mon, 06 Jul 2020 12:13 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 06 Jul 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
Indian army is gping to place emergency orders for extreme cold weather tents for soldiers in LAC
सरहद पर तैनात भारतीय सेना का जवान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

चीनी आक्रामकता के खिलाफ भारत ने लद्दाख क्षेत्र में अतिरिक्त 30 हजार जवानों की तैनाती की हुई है। मगर अब सेना के सामने दुश्मन के अलावा अत्यधिक ठंड से निपटने की भी चुनौती सामने है। इसी के तहत भारतीय सेना जल्द ही ऐसे टेंट खरीदने वाली है, जो जवानों को ठंड से बचा सकें।  

विज्ञापन


वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों का मानना है कि भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध सितंबर-अक्तूबर तक जारी रह सकता है। सेना के उच्च सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि यदि इस समय चीनी सैनिक पीछे हट भी जाते हैं तो हम भविष्य को लेकर किसी तरह का जोखिम नहीं उठा सकते। हमें यहां पर हमेशा सावधान रहना होगा इसलिए हम पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में अत्यधिक ठंड के मौसम में रहने के लिए हजारों टेंट लगाने के आदेश देने वाले हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा, ‘सीमा पर सभी हथियार और गोला बारूद के अलावा, हमारी आपातकालीन खरीद का प्रमुख ध्यान सैनिकों को आवास प्रदान करने पर होगा।’ चीनी सैनिकों ने सर्दियों के लिए विशेष टेंट लगाने शुरू कर दिए हैं। वहीं भारतीय पक्ष में इस तरह के टेंट और संरचना सियाचिन ग्लेशियर पर लगाए जाते हैं। इनमें से कुछ का प्रयोग पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में किया जाएगा। हालांकि हमें ज्यादा संख्या में टेंट की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अमेरिका से मिसाइल और लेजर गाइडेड बम खरीदेगा भारत, चीन पाक को देगा चार सशस्त्र ड्रोन


सूत्रों ने कहा कि सेना ऐसे टेंटों के लिए भारतीय और यूरोपीय दोनों बाजारों को देख रही है क्योंकि अत्यधिक ठंड का मौसम आने से पहले इन्हें खरीदने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने हथियारों, गोला-बारूद और निवास स्थान की किसी भी प्रकार की कमी को दूर करने के लिए रक्षा बलों को प्रति खरीद के लिए 500 करोड़ रुपये की वित्तीय शक्तियां दी हुई हैं।

वहीं लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सैनिकों ने अपने स्थान से पीछे हटना शुरू कर दिया है। हालांकि, यह साफ नहीं हुआ है कि ऐसा तनाव कम करने के लिए की गई वार्ताओं की वजह से हुआ है या नहीं। लेकिन चीनी सैनिक अपने टेंट को हटाकर पीछे की तरफ ले जा रहे हैं। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed