फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army honors martyr by making grave of Pakistani Major

भारतीय सेना ने पेश की इंसानियत की मिसाल, पाकिस्तानी मेजर की कब्र बनाकर किया शहीद का सम्मान

Sat, 17 Oct 2020 03:31 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 17 Oct 2020 03:31 AM IST
सार

  • श्रीनगर की चिनार कोर ने 1972 में मारे गए मेजर की कब्र की मरम्मत कराई।
  • 48 साल पहले नौगाम सेक्टर की मुठभेड़ में सिख लाइट के जवानों ने दिया था दुश्मन को करारा जवाब।

विज्ञापन
Indian Army honors martyr by making grave of Pakistani Major
भारतीय सेना ने बनाई पाकिस्तानी मेजर की कब्र - फोटो : Twitter@ChinarcorpsIA

विस्तार

पाकिस्तान की ओर से आए दिन संघर्ष विराम उल्लंघन को नजरअंदाज करते हुए भारतीय सेना ने युद्ध में इंसानियत के उच्च मानक का उदाहरण पेश किया है। भारतीय सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे नौगाम सेक्टर में करीब 48 साल पुरानी पाकिस्तानी मेजर की कब्र की मरम्मत कर नया रूप दिया है। कब्र के पत्थर पर लिखा है- मेजर मोहम्मद शबीर खान, सितार-ए-जुर्रत शहीद की याद में जो पांच मई, 1972 को 9 सिख लाइट की जवाबी कार्रवाई में मारे गए थे।

विज्ञापन


चिनार कोर ने कब्र की तस्वीर ट्वीट कर लिखा, चिनार कोर ने भारतीय सेना की परंपरा और विवेक का पालन करते हुए इस टूटे कब्र की मरम्मत कर उसे नया बनाया। दरअसल पांच मई, 1972 को नौगाम के फॉरवर्ड पोस्ट पर पाक और भारतीय सेना केबीच झड़प हुई थी। वहां तैनात सिख लाइट रेजिमेंट के जवानों ने पाकिस्तान की टुकड़ी को करारा जवाब दिया जिसमें पाकिस्तानी मेजर भारत की जमीन पर मारा गया।
विज्ञापन



इस घटना के कुछ साल बाद मेजर शबीर खान के पिता ने उस जगह आने की गुजारिश की जहां उनके बेटे ने जान गई थी। पाकिस्तानी पिता की इस गुजारिश को सेना ने मान लिया। मेजर शबीर के पिता ने बेटे की कब्र बनाने की इच्छा जाहिर की। उनके जाने के बाद सिख लाइट के सैनिकों ने कब्र बनाई और पत्थर पर संक्षिप्त वाक्या दर्ज कर दिया। समय के साथ टूट-फूट चुकी कब्र को चिनार कोर ने फिर सुधरवाया है। भारतीय सेना को टैग करते हुए चिनार कोर के इस ट्वीट को हजारों लोगों ने रिट्वीट किया। इनमें से कई ट्वीट पाकिस्तान से हैं, जिसमें भारतीय सेना के रुख की सराहना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीपी मलिक ने किया रिट्वीट
चिनार कोर के ट्वीट पर पूर्व जनरल वीपी मलिक ने रीट्वीट किया, करगिल युद्ध के समय भी भारत ने पाकिस्तानी जवानों और अधिकारियों के उन मृत शरीरों को पूरे सम्मन के साथ वापस किया जिन्हें पाकिस्तान ने स्वीकार किया। जिनको पाकिस्तान ने स्वीकार नहीं किया उसे पूरे सम्मान और धार्मिक रिवाज के साथ भारत की जमीन पर ही दफन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed