बर्फबारी में फंसी गर्भवती महिला के लिए 'भगवान' बनी सेना, पीएम मोदी ने की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को 72वें सेना दिवस के मौके पर चिनार कोर की वीरता और पेशेवर रवैये की सराहना की। उन्होंने महिला के बचाव अभियान का वीडियो भी रिट्वीट किया। बता दें कि श्रीनगर के तैनात भारतीय सेना की पैदल सेना चिनार कोर ही घाटी में सैन्य अभियानों को अंजाम देती है।
चिनार कोर ने ट्विटर पर महिला के बचाव अभियान का वीडियो साझा किया था जिसमें सैन्य कर्मी और स्थानीय लोग महिला को भारी बर्फ के बीच स्ट्रेचर पर ले जाते दिख रहे हैं। पीएम ने इस पोस्ट को रिट्वीट करते हुए सेना की मानवतावादी भावना की सराहना की।
वीडियो साझा करते हुए चिनार कोर ने लिखा कि भारी बर्फबारी के बीच, गर्भवती महिला शमीमा को आपात स्थितियों में अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता थी। करीब चार घंटे तक 100 सैन्य कर्मी और 30 स्थानीय लोग उन्हें स्ट्रेचर पर लेकर भारी बर्फ में चले। बच्चे का जन्म अस्पताल में हुआ, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
पीएम मोदी ने लिखा कि हमारी सेना वीरता और पेशेवर रवैया के लिए पहचानी जाती है। उनकी मानवतावादी भावना के लिए भी उसका सम्मान किया जाता है। जब भी लोगों को मदद चाहिए होती है, हमारी सेना ने मौके पर पहुंच कर हर संभव मदद की है। हमारी सेना पर गर्व है। मैं शमीमा और उनके बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
इससे पहले मोदी ने 72वें सेना दिवस की शुभकामनाएं भी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत की सेना मां भारती की आन-बान और शान है। सेना दिवस के अवसर पर मैं देश के सभी सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को सलाम करता हूं।
Our Army is known for its valour and professionalism. It is also respected for its humanitarian spirit. Whenever people have needed help, our Army has risen to the occasion and done everything possible!
— Narendra Modi (@narendramodi) January 15, 2020
Proud of our Army.
I pray for the good health of Shamima and her child. https://t.co/Lvetnbe7fQ