{"_id":"5d7a1bf38ebc3e93cc43f272","slug":"indian-army-chief-general-bipin-rawat-on-jitendra-singh-statement-on-pok-army-is-always-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल सेनाध्यक्ष बिपिन रावत बोले: अगला एजेंडा पीओके, हम हैं पूरी तरह तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
थल सेनाध्यक्ष बिपिन रावत बोले: अगला एजेंडा पीओके, हम हैं पूरी तरह तैयार
Thu, 12 Sep 2019 04:05 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 12 Sep 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
General Bipin Rawat
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के अगला एजेंडा पीओके वाले बयान पर कहा है कि ऐसे मामलों में सरकार कार्रवाई करती है। देश के संस्थान सरकार के आदेशों के अनुसार काम करेंगे। सेना हमेशा तैयार है।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिनों की सबसे बड़ी उपलब्धि में जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करना शामिल है और हमारा अगला एजेंडा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाना है।
विज्ञापन
सिंह ने पीओके के मुद्दे पर कहा कि यह केवल मेरी या मेरी पार्टी की प्रतिबद्धता नहीं है बल्कि यह 1994 में पी वी नरसिंह राव के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा सर्वसम्मति से पारित संकल्प है। और यह एक स्वीकार्य रुख है।
अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त करने पर पाकिस्तान की ओर से शुरू किए गए दुष्प्रचार अभियान पर केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि विश्व का रुख भारत के अनुकूल है। उन्होंने कहा, "कुछ देश जो भारत के रुख से सहमत नहीं थे, अब वे हमारे रुख से सहमत हैं।" सिंह ने कहा कि कश्मीर में मिलने वाले लाभों को लेकर आम आदमी खुश है।