फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army chief Gen Naravane meets Sri Lanka top military leadership discusses steps to boost defence ties Latest News Update

श्रीलंका दौरे पर सेना प्रमुख: सैन्य-असैन्य सहयोग पर चर्चा के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिले सैन्य प्रमुख नरवणे

Wed, 13 Oct 2021 10:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 13 Oct 2021 10:31 PM IST
सार

जनरल नरवणे ने सुबह प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से भी उनके आधिकारिक आवास ‘टेंपल ट्रीज’ पर मुलाकात की। श्रीलंका के न्यूज चैनल के अनुसार जनरल नरवणे ने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से कहा, दोनों सशस्त्र बलों के बीच उत्कृष्ट संबंध हैं।

विज्ञापन
Indian Army chief Gen Naravane meets Sri Lanka top military leadership discusses steps to boost defence ties Latest News Update
एम एम नरवणे, सेना प्रमुख - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने बुधवार को यहां श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से मुलाकात की तथा दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग समेत को आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया कि भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से मुलाकात की, ताकि द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए उनका मार्गदर्शन हासिल किया जा सके। 

विज्ञापन


जनरल नरवणे ने सुबह प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से भी उनके आधिकारिक आवास ‘टेंपल ट्रीज’ पर मुलाकात की। श्रीलंका के न्यूज चैनल के अनुसार जनरल नरवणे ने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे से कहा, दोनों सशस्त्र बलों के बीच उत्कृष्ट संबंध हैं। उन्होंने कहा कि यह सकारात्मक बातचीत दोनों देशों के बीच सभी स्तरों पर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में मदद करेगी। 
विज्ञापन


चैनल ने बताया कि प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पूरे वर्ष श्रीलंका को दी गई सहायता, खासकर प्रशिक्षण के क्षेत्र में, की सराहना की। जनरल नरवणे ने श्रीलंका के विदेश सचिव जयंत कोलंबगे से भी मुलाकात की। इससे पहले जनरल नरवणे ने रक्षा मंत्रालय के सचिव जनरल (सेवानिवृत्त) जीडीएच कमल गुनारत्ने से मुलाकात की तथा श्रीलंका व भारत के बीच प्रगाढ़ रक्षा सहयोग को और आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सेना मुख्यालय का भी दौरा किया और सम्मान गारद का निरीक्षण किया। भारतीय सेना ने कहा कि जनरल नरवणे ने जनरल शावेंद्र सिल्वा से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने यात्रा के दौरान श्रीलंकाई सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से भी बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed