फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army assists in swift flood rescue operation in Bhutan

भूटानः भारतीय सेना ने बाढ़ में फंसे लोगों की बचाई जान, भारी बारिश के बाद हालात बदतर

Sun, 05 Oct 2025 08:59 PM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, फुंटशोलिंग (भूटान)
अमर उजाला ब्यूरो, फुंटशोलिंग (भूटान) Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 05 Oct 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
Indian Army assists in swift flood rescue operation in Bhutan
भारतीय सेना ने बाढ़ में फंसे लोगों की बचाई जान - फोटो : अमर उजाला

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से हुई लगातार मूसलाधार बारिश के चलते केवल पश्चिम बंगाल ही नहीं बल्कि भूटान में भी इसका असर देखने को मिला है। मूसलाधार बारिश के कारण भूटान के कई हिस्सों में तोर्सा नदी उफान पर आ गई, जिससे व्यापक जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। भूटान सरकार के अनुरोध पर भारतीय सेना ने तत्काल कार्रवाी करते हुए बाढ़ में फंसे कई लोगों की जान बचाी।

विज्ञापन

भारतीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुवाहाटी में बताया कि इसी बीच, रविवार को भूटान के आपातकालीन सहायता के अनुरोध पर भारतीय सेना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सेवक रोड एविएशन बेस से दो हेलीकॉप्टरों को रेस्क्यू अभियान पर रवाना किया। यह अभियान भूटान के फुंटशोलिंग क्षेत्र में चलाया गया, जहाँ कई नागरिक बाढ़ में फंसे हुए थे।

विज्ञापन

कठिन मौसम और बेहद कम दृश्यता के बावजूद, सेना के पायलटों ने पहले हवाई सर्वेक्षण किया और फिर जोखिम भरे इलाके में लैंडिंग कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया, भारतीय सेना हर संकट की घड़ी में नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहती है। यह अभियान हमारी मानवीय प्रतिबद्धता और भारत-भूटान की गहरी मित्रता का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सफल अभियान ने एक बार फिर यह साबित किया कि भारतीय सेना “सेवा परमो धर्म: के आदर्श को निभाते हुए हर स्थिति में मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहती है। इससे भारत और भूटान के बीच आपसी सहयोग और सद्भावना के संबंध और अधिक मजबूत हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed