फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army and Pakistan Army to hold DGMO level talks today, Rajnath will visit Jammu today

भारत-पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर की वार्ता आज, जम्मू दौरे पर राजनाथ सिंह

Tue, 23 Oct 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Oct 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
Indian Army and Pakistan Army to hold DGMO level talks today, Rajnath will visit Jammu today
भारत और पाकिस्तान

भारतीय सेना और पाकिस्तानी सेना के बीच आज सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) स्तर की बातचीत होगी। इस बातचीत में सेना सुंदरबनी क्षेत्र में घुसपैठ को लेकर अपना कड़ा विरोध दर्ज करवाएगी। इसके अलावा सीमा कार्य दल (बैट) का पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों का प्रचार करने को लेकर वार्ता होगी। वहीं गृह मंत्री राजनाथ  सिंह आज जम्मू और कश्मीर के दौरे पर हैं।

विज्ञापन


यह वार्ता हाल ही में भारतीय सेना पर लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर पैट्रोलिंग करते हुए सुंदरबनी सेक्टर में हुए हमले के बाद आयोजित की गई है। इस हमले में तीन भारतीय जवान शहीद हो गए थे जबकि एक को गंभीर चोटें आई हैं। साउथ ब्लॉक के एक अधिकारी ने कहा, 'डीजीएमओ के बीच हॉटलाइन बातचीत के दौरान भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए बर्बरतापूर्ण हमलों की निंदा करेगी।'
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 11 बजे दोनों देशों के उच्च अधिकारी हॉटलाइन संचार के जरिए बातचीत करेंगे। इससे पहले 21 अक्तूबर को पुंछ में दोनों देशों के सेक्टर कमांडर मुलाकात कर चुके हैं। जिसमें भारत ने पाकिस्तान को भारतीय सरजमीं पर आतंकवादी भेजने की वजह से कड़ी चेतावनी दी थी। आखिरी बार 29 मई, 2018 को भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर की बातचीत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मई से अब तक भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ की तमाम कोशिशों को नाकाम किया है। इसके अलावा 23 आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भारतीय सेना को 10 सर्जिकल स्ट्राइक करने की धनमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि यदि भारत पाकिस्तान पर एक सर्जिकल स्ट्राइक करने की हिम्मत दिखाता है तो उसे बदले में 10 का सामना करना पड़ेगा।

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed