फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian armed forces to take part in multilateral exercise 'Bright Star

ब्राइट स्टार सैन्य अभ्यास: सशस्त्र बलों के 700 जवान लेंगे हिस्सा, 10 सितंबर तक चलेंगी सैन्य गतिविधियां

Wed, 27 Aug 2025 10:52 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 27 Aug 2025 10:52 PM IST
सार

मिस्र में 28 अगस्त से 10 सितंबर तक होने जा रहे बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘ब्राइट स्टार’ में भारत के सशस्त्र बलों के 700 से अधिक जवान हिस्सा लेंगे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 

विज्ञापन
Indian armed forces to take part in multilateral exercise 'Bright Star
युद्धाभ्यास (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिस्र में होने वाले ब्राइट स्टार बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास में भारतीय सशस्त्र बलों के 700 से अधिक जवान 28 अगस्त से 10 सितंबर तक हिस्सा लेंगे। इसमें सैन्य गतिविधियों का एक व्यापक दायरा शामिल होगा। अधिकारियों ने बताया कि ब्राइट स्टार में भारतीय सशस्त्र बलों की भागीदारी, मित्र देशों के मिल कर काम करने, सैन्य गतिविधियों के संचाल और सहयोग को बढ़ाते हुए क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह बहुपक्षीय अभ्यास 1980 से मिस्र की ओर से अमेरिका के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है। इस क्षेत्र में तीनों सेनाओं के सबसे बड़े बहुपक्षीय अभ्यासों में से एक है। यह हर दो साल में आयोजित किया जाता है, जिसका पिछला संस्करण 2023 में हुआ था, जिसमें भारत समेत कई देशों के सैनिकों को हिस्सा लिया था। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इसमें तीनों सेनाओं की परिचालन क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए लाइव फायरिंग शामिल होगी। 
विज्ञापन


सशस्त्र बलों और मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ (एचक्यू आईडीएस) के 700 से अधिक कर्मी इस अभ्यास में हिस्सा लेंगे। इसमें संयुक्त योजना, निर्णय लेने और परिचालन समन्वय को बढ़ाने के लिए कमांड पोस्ट अभ्यास, आधुनिक युद्ध के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित तीनों सेनाओं को प्रशिक्षण अभ्यास भी होगा। समकालीन सैन्य अभियानों के विभिन्न क्षेत्रों पर विषय-वस्तु विशेषज्ञों के साथ बातचीत भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed