फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian ambassador taranjit sandhu said to decide first phase of bilateral agreement with india us trade talks

भारत-अमेरिकी वार्ता से तय होगा द्विपक्षीय समझौते का पहला चरण

Sat, 22 Aug 2020 02:19 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 22 Aug 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
indian ambassador taranjit sandhu said to decide first phase of bilateral agreement with india us trade talks
तरणजीत सिंह संधू - फोटो : Social Media

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा है कि भारत-अमेरिका के बीच जारी व्यापार वार्ता के नतीजे से दोनों देशों में एक व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते का पहला चरण तय होगा।

विज्ञापन


उन्होंने उद्योग संगठन फिक्की की एक वेबवार्ता में कहा कि भारत-अमेरिकी द्विपक्षीय व्यापार पिछले साल 150 अरब डॉलर के आंकड़े को छू चुका है, हालांकि इस साल की पहली छमाही में यह 25 प्रतिशत घटा है।
विज्ञापन



संधू ने कहा कि अमेरिका के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार वार्षिक आधार पर 10 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण द्विपक्षीय व्यापार प्रभावित हुआ है और 2020 की पहली छमाही में कुल व्यापार लगभग 25 प्रतिशत घटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेरिका आज भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, लेकिन व्यापार संबंधों को वास्तविक क्षमता तक पहुंचना अभी बाकी है। संधू ने कहा, इस क्षमता को साकार करने का पहला कदम इस समय जारी व्यापार वार्ता को पूरा करना है, जो एक व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते का पहला चरण बन जाएगा।

भारत और अमेरिका आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने तथा व्यापार के मुद्दों पर मतभेदों को दूर करने के लिए एक सीमित व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed