फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Air Force shot down pakistani fighter plane violated indian air apace

भारत ने पाकिस्तान के फाइटर जेट एफ-16 को मार गिराया

Wed, 27 Feb 2019 12:19 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Wed, 27 Feb 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
Indian Air Force shot down pakistani fighter plane violated indian air apace
डेमो पिक

भारतीय सीमा में घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी फाइटर जेट को भारतीय वायु सेना ने मार गिराया है। पाकिस्तानी विमान एफ-16 भारतीय सीमा में तीन किलोमीटर तक घुसपैठ कर चुका था, जिसे भारत ने नौशेरा के लाम वैली में मार गिराया। पाकिस्तान के विमानों ने भारत के पुंछ और राजौरी इलाके में बम भी गिराए। इसके बाद भारतीय वायु सेना ने खदेड़ते हुए पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




एएनआई के अनुसार, यह विमान भारतीय सीमा में तीन किलोमीटर तक घुसपैठ कर चुका था, जिसे भारत ने मार गिराया। एक पैराशूट भी नीचे गिरता हुआ दिखा, हालांकि पायलट की स्थिति  की जानकारी नहीं मिल पाई है। 


बुधवार सुबह जम्मू कश्मीर के नौशेरा में पाकिस्तान ने भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन किया। भारतीय सीमा में तीन किलोमीटर पाकिस्तान के विमान घुस आए और पुंछ और राजौरी के इलाके में बम भी गिराए। भारतीय वायु सेना ने हालांकि पाकिस्तान के फाइटर जेट को खदेड़ दिया। 

पीटीआई के अनुसार, भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इधर, सुरक्षा को देखते हुए जम्मू, श्रीनगर, लेह और पठानकोट एयरपोर्ट पर हाइ अलर्ट कर दिया गया है। वहीं, जम्मू कश्मीर के तीनों एयरपोर्ट जम्मू, श्रीनगर और लेह के अलावे पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट से सभी सिविल और कॉमर्शियल उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed