{"_id":"595bbb6e4f1c1bdd098b486d","slug":"indian-air-force-rescue-helicopter-goes-missing-in-arunachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन तनाव के बीच, अरुणाचल में इंडियन एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर लापता ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत-चीन तनाव के बीच, अरुणाचल में इंडियन एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर लापता
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 05 Jul 2017 08:57 AM IST
सार
हेलीकॉप्टर लापता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और चीन के बीच जारी तनाव के बीच भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के पपम जिले में सगाली के पास लापता हो गया है। बाढ़ पीड़ितों के बचाव अभियान के लिए जा रहे इस हेलीकॉप्टर में तीन क्रू मेंबर सवार थे।रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संबित घोष ने कहा कि बचाव अभियान से पहले सगाली से शाम के 3:50 बजे उड़ान भरने के बाद ही एडवांस्ड लाईट हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया।
हेलीकॉप्टर भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद सगाली में फंसे लोगों बचाने के काम में लगा था। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन और पुलिस को तलाशी और राहत अभियान में सभी संभावित मदद करने के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि गांव वालों ने भी लापता हेलीकॉप्टर का पता लगाने के लिए प्रशासन की मदद करने की बात कही है।