लापता विमान एएन-32 का सुराग नहीं, जानकारी देने वालों को वायुसेना देगी पांच लाख का इनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों में लापता हुए भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान का अबतक पता नहीं चल पाया है। विमान में 13 लोग सवार थे। वायुसेना ने लापता एएन-32 विमान के बारे में जानकारी देने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने की शनिवार को घोषणा की है। शनिवार को खराब मौसम के बीच छठे दिन भी खोज अभियान लगातार जारी रहा, लेकिन अलग-अलग एजेंसियों के प्रयासों के बावजूद सफलता नहीं मिल पाई है।
Wing Commander, Ratnakar Singh, Def PRO,Shillong:Finder may contact IAF on- 0378-3222164, 9436499477/9402077267/9402132477. IAF is using all its assets&taking help of Army,Arunachal Pradesh civil authorities&other national agencies to locate the missing AN-32 transport aircraft https://t.co/6R4Zupt3fp
— ANI (@ANI) June 8, 2019विज्ञापन
पूर्वी वायुसेना कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल आरडी माथुर ने लापता विमान का विश्वसनीय सुराग देने वालों के लिए पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की। वायुसेना के प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि विमान की तलाश जारी है, एयर मार्शल आरडी माथुर, पूर्वी वायुसेना कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने विमान के बारे में पुख्ता जानकारी प्रदान करने वाले व्यक्ति या समूह को पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
वायुसेना को इन नंबरों पर दी जा सकती है सूचना
9436499477
9402077267
9402132477
सोमवार रात भरी थी उड़ान, फिर टूट गया संपर्क
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने शनिवार को जोरहाट का दौरा किया था। इसके बाद विमान में सवार अधिकारियों और कर्मियों के परिजनों से मुलाकात की थी और ढाढस बंधाया था। मालूम हो कि रूस निर्मित एएन-32 विमान ने अरुणाचल प्रदेश के शि-योमि जिले के मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के लिए सोमवार रात 12 बजकर 27 मिनट पर असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी। जमीनी नियंत्रण कक्ष के साथ विमान का संपर्क दोपहर एक बजे टूट गया।
विमान में चालक दल के आठ सदस्य और पांच यात्री सवार थे। वायु सेना के प्रवक्ता विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने बताया कि खोज टीम इसरो के उपग्रहों सहित विभिन्न एजेंसियों के उन्नत तकनीक और सेंसर के साथ विमान का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
सेना और प्रशासन लगातार चला रही अभियान
भारतीय वायुसेना ने अभियान में और अधिक हेलीकॉप्टरों और मालवाहक विमानों को तैनात किया है और पिछले कुछ दिनों में खोज क्षेत्र का काफी विस्तार किया है। साथ ही हवाई सेंसर और उपग्रहों से एकत्र किए गए डेटा और तस्वीरों का सुराग ढूंढ़ने के लिए जांच चल रही है।
यह भी देखें: