फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will increase the expenditure in health sector by 2025 to 2.5 percent of GDP said pm modi

भारत स्वास्थ्य क्षेत्र में खर्च को 2025 तक बढ़ाकर जीडीपी का 2.5 प्रतिशत करेगा : पीएम मोदी

Wed, 12 Dec 2018 01:18 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Dec 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
India will increase the expenditure in health sector by 2025 to 2.5 percent of GDP said pm modi

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत साल 2025 तक स्वास्थ्य क्षेत्र में खर्च को बढ़ाकर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 2.5 प्रतिशत करने के लिए प्रतिबद्ध है । मोदी ने कहा कि भारत उन पहले देशों में शामिल है जिन्होंने शिशुओं पर पूरा ध्यान देने और शिशुओं के लिये पूर्ण स्वास्थ्य संवर्द्धन एवं रोकथाम कार्यक्रम को लागू किया है ।

विज्ञापन


‘‘नारी शक्ति, युवा शक्ति का कल्याण’’ विषय पर ‘‘पार्टनर फोरम’’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य पर अपना खर्च बढ़ाकर उसे जीडीपी का 2.5 प्रतिशत करने के लिए प्रतिबद्ध है । अभी स्वास्थ्य क्षेत्र पर देश का खर्च जीडीपी का 1.15 प्रतिशत है । इस वर्ष पार्टनर फोरम सम्मेलन में मुख्य रूप से स्वास्थ्य एवं उससे जुड़े क्षेत्रों में उपायों एवं समाधान को बेहतर बनाने पर जोर दिया जायेगा ।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वृहद टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत पिछले तीन वर्षो में मिशन इंद्र धनुष के तहत देश में 3.28 करोड़ बच्चों एवं 84 लाख गर्भवती महिलाओं तक पहुंच बनाई गई । मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षो में हमने काफी प्रगति की है, हालांकि अभी भी बहुत कुछ किया जाना शेष है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा जोर बड़े बजट से बेहतर परिणाम प्राप्त करने, मानसिकता बदलने से ले कर निगरानी करने पर है और इसके लिये बहुत कुछ करने की जरूरत है ।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मां के स्वास्थ्य से बच्चे का स्वास्थ्य जुड़ा होता है और बच्चे के स्वास्थ्य पर हमारे आने वाले कल का स्वास्थ्य निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि हम यहां मां एवं बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के विषय पर चर्चा के लिये एकत्र हुए हैं और उम्मीद है कि इन चर्चाओं का प्रभाव हमारे कल पर पड़ेगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed