फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will hand over 10 diesel rail engines to Bangladesh tomorrow

दूसरे देशों पर मेहरबान भारत, कल बांग्लादेश को सौंपेगा 10 डीजल रेल इंजन

Sun, 26 Jul 2020 05:56 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 26 Jul 2020 05:56 AM IST
विज्ञापन
India will hand over 10 diesel rail engines to Bangladesh tomorrow
पीएम मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

भारत 10 ब्रॉड गेज डीजल रेल इंजन सोमवार को बांग्लादेश को सौंपेगा। रेलवे ने शनिवार को बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाले कार्यक्रम में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों, रेल मंत्रियों, उच्चायुक्त, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीमा के दोनों ओर स्थानीय स्टेशनों के अन्य अधिकारी शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के गेडे स्टेशन और बांग्लादेश की तरफ दर्शना स्टेशन पर इन डीजल इंजन का आदान प्रदान होगा।  

विज्ञापन


रेलवे के मुताबिक, बांग्लादेश ने पिछले साल इन इंजनों को खरीदने का प्रस्ताव भेजा था। 3300 हॉर्स पावर वाले डब्ल्यूडीएम 3डी लोको इंजनों की उम्र 28 साल से ज्यादा है। इन्हें 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति के हिसाब से डिजाइन किया गया है। ये माल ढुलाई के साथ साथ यात्री रेल गाड़ियों के लिए उपयुक्त हैं। इनमें माइक्रो प्रोसेसर आधारित नियंत्रण प्रणाली लगी है।
विज्ञापन


बता दें कि कल भारत ने  उत्तर कोरिया को भी 7.5 करोड़ की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी।  बढ़ते तपेदिक के प्रकोप को कम करने के लिए  यह सहायता दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed