फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will firmly shock China on the quality of goods

सामानों की गुणवत्ता पर भारत की सख्ती से चीन को लगेगा झटका

Thu, 19 Oct 2017 01:38 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Oct 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
 India will firmly shock China on the quality of goods
चाइनीज सामान - फोटो : FILE PHOTO
सामानों के आयात को लेकर भारत नियमों में सख्ती करने जा रहा है जिससे सबसे बड़ा नुकसान चीन को होगा। दरअसल भारत उपभोक्ता और पूंजीगत माल के आयात को लेकर गुणवत्ता नियंत्रण नियमों पर सख्ती करने की तैयारी में है। अधिकारियों का कहना है कि इसकी वजह से चीन से आने वाले सस्ते सामानों पर रोक लग सकती है।
विज्ञापन


इसकी वजह से चीन और भारत के बीच पिछले दिनों लगभग दो महीने चली तनातनी के बाद एक बार फिर संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। नए नियमों से खिलौने, बिजली के सामान, मशीनरी, खाद्य प्रसंस्करण, निर्माण और रसायन जैसे क्षेत्र प्रभावित होंगे, जिनमें कि चीन का दबदबा है। 
विज्ञापन


वहीं इससे भी बड़ा झटका उन कंपनियों को लगेगा जो भारत के अरबों डॉलर के बिजली ट्रांसमिशन और दूरसंचार व्यवसाय में प्रवेश करने की योजना में हैं। वहीं दिवाली के मौसम से पहले नए नियमों के चलते भारत के उन खिलौना विक्रेताओं पर कारोबार पर असर पड़ेगा जो खिलौना कार से लेकर म्यूजिकल फोन और रोबोट चीन से मंगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के सभी क्षेत्रों के लिए करीब 23 हजार मानक हैं, जिनमें से कई पूरी तरह लागू नहीं किए जा रहे हैं। अब सरकारी विभागों से कहा गया है कि वे लेबोरेटरी टेस्ट और मौके पर जांच करके ताकि सामानों की गुणवत्ता और नियमों को सुनिश्चित करें। 

औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग प्रमुख रमेश अभिषेक ने बताया कि हमने इस काम की शुरुआत युद्ध स्तर पर की है। देश में हम जितने भी सामानों का इस्तेमाल कर रहे हैं सभी के लिए गुणवत्ता नियंत्रण का आदेश दिया गया है। नए नियम विदेशी और घरेलू सभी विनिर्माताओं पर लागू होंगे। 

चीन के कब्जे वाले सामान निशाने पर

 India will firmly shock China on the quality of goods
चाइनीस सामान - फोटो : FILE PHOTO
व्यापार नीति से संबंधित कुछ लोगों ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि नए नियमों से ऐसे सामानों को लक्षित किया जा रहा है जिन पर चीन का दो तिहाई कब्जा है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण खिलौने और स्टील से बने सामान हैं जिनकी खराब गुणवत्ता को लेकर काफी शिकायतें हैं। 

भारतीय इस्पात सचिव अरुण शर्मा ने कहा कि इस बात के सबूत हैं कि चीन जिन अर्द्धनिर्मित और निर्मित सामानों को भेज रहा है वे बीआईएस गुणवत्ता के नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed