...और ईरान से भी तेल आयात जारी रखेगा भारत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद ईरान से तेल आयात जारी रखेगा। यह संकेत मिलते ही भारत की रिफाइनिंग कंपनियों ने ईरान से 12.5 लाख टन कच्चा तेल आयात करने का सौदा कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी), मंगलूरू रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) ने नवंबर में 12.5 लाख टन ईरानी तेल के लिए सौदा किया है। इसी महीने ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध लागू होंगे।
सूत्रों का कहना है कि आईओसी ईरान से उतना ही तेल आयात कर रहा है जितना वह पहले से करता आया है। 2018-19 के वित्तीय वर्ष में उसने 90 लाख टन आयात करने की तैयारी की है। 4 नवंबर से ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध लागू हो जाएंगे, जिससे लेनदेन के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे।
रुपये में भुगतान की तैयारी
भारत 4 नवंबर के बाद कच्चे तेल के साथ ही द्विपक्षीय व्यापार का भुगतान डॉलर के बजाय रुपये में करने की तैयारी भी कर रहा है। ईरान कभी-कभी तेल का भुगतान रुपये में भी ले लेता है। इस रुपये का इस्तेमाल वह दवाओं और अन्य जरूरी वस्तुओं के आयात के लिए करता है।