{"_id":"5cfdcb42bdec2207203aeaea","slug":"india-will-buy-us-missile-system-nasams-to-shield-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई खतरों से महफूज होगी दिल्ली, अमेरिका से खास 'मिसाइल रक्षा प्रणाली' खरीद रहा भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हवाई खतरों से महफूज होगी दिल्ली, अमेरिका से खास 'मिसाइल रक्षा प्रणाली' खरीद रहा भारत
Mon, 10 Jun 2019 09:20 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 10 Jun 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
NASAMS-II
- फोटो : Social Media
भारत जल्द ही अमेरिका से नेशनल एडवांस्ड सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम- II (NASAMS-II) की खरीद करने जा रहा है। इस खास मिसाइल रक्षा प्रणाली को दिल्ली की सुरक्षा में लगाया जाएगा। यह मिसाइल रक्षा प्रणाली न केवल मिसाइल बल्कि किसी भी जहाज और ड्रोन को पल भर में मार गिरा सकती है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत इस मिसाइल रक्षा प्रणाली का प्रयोग स्वदेशी तौर पर विकसित पृथ्वी एयर डिफेंस सिस्टम और एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम, रूसी एस-400 और इजरायली डिफेंस प्रणालियों के साथ मिलाकर एक बहुस्तरीय हवाई सुरक्षा ढाल बनाने के लिए करेगा।
रिपोर्ट में लिखा गया है कि, रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार अमेरिका के अपने विदेशी सैन्य बिक्री कार्यक्रम के तहत भारत को नेशनल एडवांस्ड सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम (NASAMS-II) मिसाइल रक्षा प्रणाली की बिक्री के लिए स्वीकृति पत्र जुलाई-अगस्त तक जारी कर सकता है। इस मिसाइल रक्षा प्रणाली की अनुमानित लागत 6000 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
इस मिसाइल के भारत में आने और दिल्ली में तैनाती से देश की राजधानी किसी भी प्रकार के हवाई खतरे से निपटने में पूरी तरह से सक्षम होगी। इनकी तैनाती के लिए जगहों के चयन पर भी फैसला हो चुका है।
अमेरिका सौदे की स्वीकृति मिलने के तीन से चार साल के अंदर इस मिसाइल रक्षा प्रणाली को भारत को सौंप देगा। भारतीय रक्षा मंत्रालय इस मिसाइल के खरीद को हरी झंडी पहले ही दे चुका है।