फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will become world's third largest economy in 2025

ब्रिटेन को पछाड़कर भारत इस साल 5वीं और 2025 में बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Sat, 13 Jul 2019 04:21 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 13 Jul 2019 04:21 AM IST
विज्ञापन
India will become world's third largest economy in 2025
भारतीय अर्थव्यवस्था
भारत इस साल ब्रिटेन को पछाड़कर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और 2025 तक वह जापान को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश हो जाएगा। आईएचएस मार्किट ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में यह बात कही है। रिपोर्ट में भारतीय उपभोक्ता बाजार के भी 2019 में 1.9 खरब डॉलर से बढ़कर 2025 तक 3.6 खरब डॉलर हो जाने की भविष्यवाणी भी की गई है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार के दोबारा सत्ता में वापसी के बाद वित्त मंत्रालय ने अपनी ताजा वार्षिक आर्थिक समीक्षा में 2025 तक के लिए आर्थिक रूपरेखा प्रकाशित की है। इसमें भारत को 2025 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना और भारत को दुनिया के उच्च मध्य आय वर्ग के देशों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन


आईएचएस मार्किट का अनुमान है कि 2019 में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यह ब्रिटेन को पीछे छोड़ देगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 तक भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 5,900 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। उस समय भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2025 तक भारतीय उपभोक्ता बाजार का आकार 3,600 अरब डॉलर होगा, जो 2019 में 1,900 अरब डॉलर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed