फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will be the President of 10 countries on 26th January, Security increase

26 जनवरी को 10 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आएंगे भारत, राजपथ पर अभी से बढ़ी सुरक्षा

Tue, 05 Dec 2017 04:58 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा / नई दिल्ली।
पुरुषोत्तम वर्मा / नई दिल्ली। Updated Tue, 05 Dec 2017 04:58 AM IST
विज्ञापन
India will be the President of 10 countries on 26th January, Security increase
सुरक्षा
इस बार 26 जनवरी पर 10 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत आ रहे हैं। ऐसा शायद पहली बार हो रहा है। इतने देशों के राष्ट्राध्यक्षों के आने से दिल्ली पुलिस व खुफिया विभाग की चुनौती बढ़ गई है। खुफिया विभाग व दिल्ली पुलिस ने राजपथ पर सुरक्षा की कमान अभी से संभाल ली है। दिल्ली पुलिस के नाइट जीओ (रात में दिल्ली में गश्त करने वाला पुलिस अफसर)  को आदेश दिए गए हैं कि वह रात में सुरक्षा व्यवस्था की चेकिंग करेंगे। राजपथ पर क्यूआरटी व पिकेट लगाकर चेकिंग शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस पर 10 देशों के प्रमुख आ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका बढ़ गई है। उधर, दिल्ली पुलिस को कई महीने से राजधानी में आतंकी हमले में इनपुट मिल रहे हैं। इन इनपुट के चलते देश के खुफिया विभाग व दिल्ली पुलिस की चुनौती बढ़ गई है। हमले की आशंका देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ राजपथ की सुरक्षा को संभाल लिया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि 26 जनवरी से इतना पहले ही राजपथ की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इतने देशों के राष्ट्राध्यक्षों के आने से 26 जनवरी पर स्टेज भी बड़ा बनाया जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें- आतंकी के जनाजे में लगे आजादी के नारे, बनिहाल-बारामुला रेल सेवा स्थगित
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीसीटीवी लगाने शुरू

एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के नाइट जीओ को आदेश दिया गया है कि वह रात में राजपथ की सुरक्षा जरूर चेक करें। इसके अलावा राजपथ व उसके आसपास 10 से 12 जगहों पर क्यूआरटी व पिकेट 24 घंटे के लिए तैनात कर दी गई हैं। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। सीसीटीवी कैमरे भी लगाने शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed