फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india Weather Updates western disturbance rain snowfall UP punjab haryana forecast IMD Alert

Weather: मौसम ने अचानक ली करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड; अगले 48 घंटे तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

Fri, 20 Mar 2026 04:10 AM IST
Devesh Tripathi अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 20 Mar 2026 04:10 AM IST
सार

20 मार्च को दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों पर तेज धूल भरी आंधी-बारिश व ओलावृष्टि के बीच आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। खराब मौसम से रबी की फसल को व्यापक नुकसान की आशंका है।

विज्ञापन
india Weather Updates western disturbance rain snowfall UP punjab haryana forecast IMD Alert
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के साथ कड़ाके की ठंड दर्ज की गई है। मौसम में बदलाव का असर साफ महसूस हुआ। तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही बादल छाए रहे और शाम होते-होते गरज-चमक के साथ कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है, जिससे वहां ठंड और बढ़ गई है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


अगले 48 घंटों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पहाड़ों पर मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसके असर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले भागों पर मौसम खराब रहेगा। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और मेघ गर्जन के साथ बारिश और बर्फबारी होगी। इधर, समूचे उत्तर भारत में विक्षोभ के प्रभाव से बादलों की आवाजाही जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मार्च को दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों पर तेज धूल भरी आंधी-बारिश व ओलावृष्टि के बीच आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। खराब मौसम से रबी की फसल को व्यापक नुकसान की आशंका है। शुक्रवार को पूर्वोत्तर राज्यों ओडिशा, सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के कई स्थानों पर आंधी-तूफान तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।

जम्मू में ठंड लौटी, राजस्थान में 3 से 5 डिग्री गिरा पारा
जम्मू-कश्मीर में मौसम पूरी तरह से बदला हुआ है। मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का असर तेज हो गया है, जिससे घाटी के अधिकतर हिस्सों पर बारिश एवं बर्फबारी जारी है। तापमान गिरने से ठंड का दौर लौट आया है। उधर, राजस्थान में अगले 2 दिन जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, शेखावटी और कोटा संभाग के कुछ भागों में आंधी चलने और बारिश होने की संभावना जताई है। राज्य में बदले मौसम के असर से अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।


उत्तराखंड व हिमाचल में जारी रहेगा बारिश और बर्फबारी का दौर
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों पर बारिश और बर्फबारी का दौर फिलहाल जारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति, कुकुमसेरी, कुल्लू, मंडी, शिमला, चंबा और कांगड़ा के कुछ स्थानों पर भारी बारिश और हिमपात का अनुमान है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed