फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India warns Pakistan of likely flooding in Sutlej amid heavy rains

Flood Alert: सतलुज-तवी में बढ़ा जलस्तर, भारत ने पाकिस्तान को दी संभावित बाढ़ की चेतावनी

Tue, 02 Sep 2025 11:20 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 02 Sep 2025 11:20 PM IST
सार

उत्तरी राज्यों में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जिसको देखते हुए भारत ने पाकिस्तान को सतलुज और तवी में बाढ़ की संभावना को लेकर अलर्ट किया है। इससे पहले, भारत ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान को तवी नदी में संभावित बाढ़ को लेकर एक के बाद एक तीन चेतावनियां जारी की थीं।

विज्ञापन
India warns Pakistan of likely flooding in Sutlej amid heavy rains
लगातार जारी बारिश के कारणतवी नदी का जलस्तर बढ़ा।

विस्तार

उत्तरी राज्यों में लगातार हो रही बारिश के चलते सतलुज नदी में पानी का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ने की आशंका है। इसी को देखते हुए भारत ने पाकिस्तान को सतलुज और तवी नदी में संभावित बाढ़ की चेतावनी जारी की है। सूत्रों के अनुसार, यह चेतावनी मानवीय आधार पर विदेश मंत्रालय के जरिए इस्लामाबाद को भेजी गई।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को जारी अलर्ट में बुधवार को सतलुज में बाढ़ की संभावना जताई गई है। इससे पहले, भारत ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान को तवी नदी में संभावित बाढ़ को लेकर एक के बाद एक तीन चेतावनियां जारी की थीं।पंजाब में भारी बारिश से सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के साथ मौसमी नदियां भी उफान पर हैं। जलाशयों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण हालात और गंभीर हो सकते हैं।
विज्ञापन


 सिंधु जल संधि पर भारत ने दिखाई मानवता
भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता से सिंधु जल संधि हुई थी। इस संधि के तहत दोनों देशों में जल संसाधनों और नदियों से जुड़े आंकड़े साझा किए जाते थे। हालांकि इस साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों के हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने नियमित हाइड्रोलॉजिकल डेटा का आदान-प्रदान रोक दिया था। इसके बावजूद भारत ने इस बार अलर्ट भेजा ताकि पाकिस्तान में जनहानि और संपत्ति का नुकसान रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब और जम्मू में नदियां उफान पर
उत्तरी राज्यों में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। पंजाब में सतलुज, ब्यास और रावी नदियां तथा कई छोटे-छोटे मौसमी नाले अपने खतरे के स्तर से ऊपर बह रहे हैं। वहीं जम्मू में भी लगातार बारिश ने नदियों को उफना गई हैं।जलस्तर इतना बढ़ गया कि प्रशासन को मजबूर होकर प्रमुख जलाशयों के गेट खोलने पड़े। अधिकारियों ने बताया कि अगर पानी रोका जाता तो बड़े हादसों की आशंका और बढ़ जाती।


मानवीय आधार पर भारत का कदम
भारत ने स्पष्ट किया है कि यह चेतावनी पाकिस्तान को केवल मानवीय दृष्टिकोण से दी गई है। बाढ़ की स्थिति में सीमा पार भी गंभीर नुकसान हो सकता है, इसलिए समय रहते अलर्ट भेजना जरूरी था। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अगर बारिश का सिलसिला जारी रहा तो स्थिति और बिगड़ सकती है। भारत के इस कदम को सीमा पार आपदा प्रबंधन सहयोग का उदाहरण माना जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed