{"_id":"59b10bed4f1c1bee7f8b49e7","slug":"india-vs-pakistan-military-power-india-is-most-powerful","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युद्ध हुआ तो भारत के सामने घुटने टेक देगी पाकिस्तान की सेना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
युद्ध हुआ तो भारत के सामने घुटने टेक देगी पाकिस्तान की सेना
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
indian army
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही पाकिस्तान ने परमाणु बम का जखीरा तैयार कर रखा हो लेकिन पाकिस्तान कभी भारत का सैनिक मोर्चे पर मुकाबला नहीं कर सकता है। जल, थल और वायु तीनों ही सेना में भारत की शक्ति पाकिस्तान से दुगुनी और चौगुनी है। जब भी भारत पाकिस्तान के युद्ध की बात होती है तो बता दें तो पूरी दुनिया में भारतीय सेना का डंका बजता है। अगर भारतीय सेना की ताकत की बात करें तो वो कभी भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।
पढ़ें: जापान के साथ मिलकर हथियार बनाएगा भारत, चीन हुआ बेचैन
ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स के ताजा आंकड़ो के मुताबिक भारत का पलड़ा पाकिस्तान से 7 पायदान ऊपर है। दुनियाभर की आर्मी की ताकत पर किए गए सर्वे में कहा गया है कि आर्मी पावर में पाकिस्तान 13वें स्थान पर है जबकि भारत सैन्य शक्ति में पहले चार में शामिल है। यानि भारत विश्व के चार सबसे ताकतवर देशों में चौथे पायदान पर है।

भारतीय सेना
- फोटो : डेमो फोटो
भारत में सैन्य संख्या जिसमें जल, थल, और वायु तीनों ही शामिल हैं एक्टिव सैन्य की संख्या 14 लाख से अधिक है। वहीं पाकिस्तानी सेना महज 7 लाख है। वहीं भारत के मेन टैंक का आंकड़ा करीब 6, 464, जबकि पाकिस्तान का आंकड़ा भारत के टैंक से आधा है। पाकिस्तान का यह आंकड़ा 2924 ही है। भारत में फाइटर प्लेन 1905, जबकि पाकिस्तान यह आंकड़ा महज 914 पर ही थम जाता है।
वहीं नेवी और पानी के भीतर भी भारत की मजबूती पाकिस्तान से दुगुनी है। भारत पानी के भीतर लड़ने के लिए भी कमर कस चुका है इसीलिए भारत में पनडुब्बी 15 है। जबकि पाकिस्तान में पनडुब्बियों की संख्या महज 8 ही है। वहीं अगर सैन्य बजट की बात करें तो भारत का रक्षा बजट तकरीबन 51.3 बिलियन डॉलर है जबकि पाकिस्तान का रक्षा बजट महज 7.6 बिलियन डॉलर है। सर्वे में कहा गया है कि भारत की सैन्य शक्ति 2020 तक सबसे अधिक होगी।