{"_id":"69adba5f10b405e55d0e112d","slug":"india-victory-t20-world-cup-drone-show-trophy-champion-team-celebration-ahmedabad-stadium-sports-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीं से आसमां तक सुनहरी कामयाबी की चमक: टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद ड्रोन से बनाई गई ट्रॉफी, खास लम्हे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जमीं से आसमां तक सुनहरी कामयाबी की चमक: टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद ड्रोन से बनाई गई ट्रॉफी, खास लम्हे
Sun, 08 Mar 2026 11:35 PM IST
Himanshu Singh Chandel
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:35 PM IST
सार
Drone Show: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया की जीत के बाद ड्रोन शो ने जश्न को यादगार बना दिया। सैकड़ों ड्रोन ने आसमान में भारत का नक्शा और चमचमाती ट्रॉफी बनाई। इसे देख हजारों दर्शक रोमांचित हो गए।
विज्ञापन
ड्रोन शो
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसका जश्न जमीन पर ही नहीं बल्कि आसमान में भी दिखाई दिया। मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम के ऊपर सैकड़ों ड्रोन की मदद से चमचमाती ट्रॉफी बनाई गई। इसके साथ ही आसमान में भारत का नक्शा भी उभरा, जिसे देखकर हजारों दर्शक रोमांचित हो उठे। टीम इंडिया के चैंपियन बनने के इस खास पल को ड्रोन शो ने यादगार बना दिया। हजारों दर्शक इस अनोखे दृश्य को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए।
विज्ञापन
स्टेडियम में हुए ड्रोन शो की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। लोगों ने आसमान में चमकती ट्रॉफी और रोशनी से बने नजारों को बेहद शानदार बताया। कई लोगों ने लिखा कि पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के मौके पर आसमान को रोशन करता यह ड्रोन शो बेहद शानदार था। कुछ लोगों ने कहा कि ड्रोन शो ने कमाल कर दिया और यह नजारा देखने लायक था। वहीं कई क्रिकेट प्रेमियों ने इसे अविश्वसनीय और शानदार बताया।
विज्ञापन
रंग-बिरंगी रोशनी से चमका आसमान
भारत ने जैसी ही न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता। उसके बाद तुरंत ही स्टेडियम के बाहर चारो ओर जोरदार आतिशबाजी शुरू हो गई। रंग-बिरंगी रोशनी से आसमान चमक उठा और हजारों दर्शकों ने तालियों और नारों के साथ इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। पटाखों की आवाज के बीच पूरे स्टेडियम में भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जीत के बाद टीम इंडिया: संजू और अभिषेक ने बताई अपने कमबैक की कहानी, सूर्य ने किन तीन खिलाड़ियों का लिया नाम?
महिला दिवस पर मिली जीत की खुशी
टीम इंडिया की जीत से देशभर के क्रिकेट प्रशंसक बेहद खुश नजर आए। एक महिला प्रशंसक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर टीम इंडिया ने उन्हें सबसे शानदार तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की जीत से उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। यह जीत पूरे देश के लिए गर्व और खुशी का पल है।
बंगाल में भी दिखा जीत का जश्न
भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भी जबरदस्त जश्न देखने को मिला। टीम इंडिया के न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप जीतते ही शहर का आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से चमक उठा। लोगों ने सड़कों पर निकलकर खुशी मनाई। हर तरफ पटाखों की आवाज और भारत की जीत के नारे सुनाई दिए।
#WATCH | West Bengal | Skies in Siliguri erupt with colourful fireworks as India clinches the ICC T20 World Cup trophy, beating New Zealand by a huge margin of 96 runs. pic.twitter.com/rkGTrh6Hyc
— ANI (@ANI) March 8, 2026
मुंबई एयरपोर्ट के बाहर फैंस का जश्न
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर टीम इंडिया की जीत के बाद फैंस ने जोरदार जश्न मनाया। भारत के न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप जीतते ही लोग सड़कों पर नाचते और गाते नजर आए। क्रिकेट प्रशंसकों ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत का स्वागत किया।
ये भी पढ़ें- मुश्किल पिच पर पहाड़ जैसे स्कोर के बाद टीम इंडिया की गेंदबाजी छाई, भारत के दबदबे की 7 वजह
प्रीत विहार में भी फैंस ने मनाया जश्न
दिल्ली के प्रीत विहार में भी टीम इंडिया की जीत पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भारत के टी20 विश्व कप जीतते ही क्रिकेट प्रशंसकों ने पटाखे फोड़े और तिरंगा लहराकर खुशी जाहिर की। लोग सड़कों पर निकल आए और भारत माता की जय के नारे लगाए। पूरे इलाके में देर रात तक जीत का जश्न चलता रहा।
96 रन से जीता भारत
टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम लक्ष्य के सामने टिक नहीं सकी। यह जीत कई मायनों में खास रही, क्योंकि भारत पुरुष टी20 विश्व कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गया और उसने अपने खिताब का सफल बचाव भी किया।
अन्य वीडियो-