फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-US Trade Deal Updates PM Modi Donald Trump Reactions Ashwini Vishnaw Piyush Goyal News In Hindi

Trade Deal: गोयल बोले- केवल व्यापार समझौता नहीं, भारत-US संबंधों में ऐतिहासिक बदलाव; USISPF बोला- ये बस शुरुआत

Tue, 03 Feb 2026 01:07 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 03 Feb 2026 01:07 AM IST
सार

अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक समझौते के एलान के बाद वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे एतिहासिक समझौता बताया। साथ ही पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप को इसके लिए बधाई दी। दूसरी ओर अश्विनी वैष्णव ने इसे भारत और अमेरिका के लिए जीत बताया। आइए जानते है किसने क्या कहा?

विज्ञापन
India-US Trade Deal Updates PM Modi Donald Trump Reactions Ashwini Vishnaw Piyush Goyal News In Hindi
भारत अमेरिका व्यापार समझौता (प्रतीकात्मक) - फोटो : एडॉब स्टॉक

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के एलान के बाद दोनों देशों में उत्साह का माहौल है। ट्रंप ने सोमवार को यह एलान किया कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौता तय हो गया है। ट्रंप के मुताबिक, इस समझौते के तहत अमेरिका भारत से आने वाले सामानों पर लगाए जाने वाले पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा।

विज्ञापन


यह जानकारी ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद सार्वजनिक की। ऐसे में अब इस ट्रेड डील पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते है किसने क्या कहा?
विज्ञापन


पीयूष गोयल ने कहा- भारत-अमेरिका ट्रेड डील ऐतिहासिक
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत-अमेरिका ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह समझौता दो समान विचारधारा वाले लोकतंत्रों भारत और अमेरिका के बीच साझी समृद्धि की ताकत को दिखाता है। गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि यह डील दोनों देशों के बीच तकनीक साझा करने, नए समाधान विकसित करने और शांति व विकास के लिए मिलकर काम करने का अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बनी सहमति, ट्रंप ने पीएम मोदी से बातचीत के बाद एलान किया

किसानों और उद्योगों के लिए अवसर- गोयल
उन्होंने कहा कि यह समझौता किसानों, छोटे और मध्यम उद्योगों (MSMEs), उद्यमियों और कुशल कर्मचारियों के लिए नए अवसर खोलेगा। मंत्री ने विशेष रूप से बताया कि इस डील से भारत 'मेक इन इंडिया, डिजाइन इन इंडिया, इनोवेट इन इंडिया' की दिशा में और मजबूत होगा और अमेरिका से तकनीक हासिल करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक व्यापार समझौता नहीं है, बल्कि भारत-अमेरिका संबंधों में ऐतिहासिक बदलाव है और यह भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में भी मदद करेगा।

 

अश्विनी वैष्णव ने कहा- भारत-अमेरिका ट्रेड डील दोनों देशों के लिए जीत
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अमेरिका और भारत के बीच हुए ट्रेड डील पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और दोनों देश प्राकृतिक सहयोगी हैं। वैष्णव ने बताया कि दोनों देशों के पास शांति और विकास के लिए बड़ी संभावनाएं हैं और दोनों देश तकनीक साझा करके नए समाधान विकसित कर सकते हैं, जो पूरी दुनिया के लिए लाभकारी होंगे।

उन्होंने कहा कि यह डील दोनों देशों के लिए फायदेमंद (Win-Win) है। इसके जरिये नागरिकों और उद्योगों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। इस समझौते से भारत-अमेरिका के आर्थिक और तकनीकी संबंध और मजबूत होंगे और दोनों देशों का भविष्य उज्जवल बनेगा।

ये भी पढ़ें:- 'वॉशिंगटन में मोगैम्बो खुश है': कांग्रेस का भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तंज, रमेश बोले- PM मोदी ट्रंप पर निर्भर

USISPF की प्रतिक्रिया
भारत और अमेरिका के बीच इस ऐतिहासिक ट्रेड डील के एलान के बाद अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (USISPF) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में मंच ने कहा कि  राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत के बाद यह ऐलान दोनों देशों की आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने और द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

NSE के एमडी और सीईओ की प्रतिक्रिया
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के एमडी और सीईओ आशीष चौहान ने भी इसे वैश्विक व्यापार के लिए स्वागत योग्य कदम बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय सामानों पर टैरिफ घटकर 50% से 18% हो गया है, और इसका असर तुरंत लागू होगा। चौहान ने इसे व्यापार, सप्लाई चेन और भारत-अमेरिका साझेदारी के लिए बड़ी जीत बताया और डील को पूरा करने वाली टीमों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस डील से भारत और अमेरिका दोनों के व्यापार, तकनीक और आर्थिक रिश्तों को मजबूती मिलेगी और किसानों, उद्योगों व व्यवसायों के लिए नए अवसर खुलेंगे।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed