फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India US navy carry out mega wargame in Indian Ocean to counter china

India-US: हिंद महासागर में भारत-अमेरिका की नौसेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास, चीन की चुनौती से निपटने की तैयारी

Mon, 15 Jul 2024 03:32 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 15 Jul 2024 03:32 PM IST
सार

यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट अमेरिकी नौसेना का निमित्ज-श्रेणी का परमाणु ऊर्जा से चलने वाला विमानवाहक पोत है। अमेरिकी दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि 'थियोडोर रूजवेल्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप ने 12 जुलाई को हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की सेनाओं के साथ युद्धाभ्यास किया।' 

विज्ञापन
India US navy carry out mega wargame in Indian Ocean to counter china
नौसेना। - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों ने हिंद महासागर में अमेरिका के थियोडोर रूजवेल्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के साथ एक सैन्य अभ्यास किया। यह युद्धाभ्यास दोनों देशों के बीच समुद्री क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है। यह युद्धाभ्यास 12 जुलाई को आयोजित किया गया। अमेरिकी दूतावास ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


अमेरिकी दूतावास ने जारी किया बयान
अमेरिकी नौसेना का कैरियर बैटल ग्रुप या कैरियर स्ट्राइक ग्रुप एक मेगा नौसेना बेड़ा है, जिसमें एक विमानवाहक पोत यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट, बड़ी संख्या में विध्वंसक, फ्रिगेट और अन्य जहाज शामिल हैं। यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट अमेरिकी नौसेना का निमित्ज-श्रेणी का परमाणु ऊर्जा से चलने वाला विमानवाहक पोत है। अमेरिकी दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि 'थियोडोर रूजवेल्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप ने 12 जुलाई को हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की सेनाओं के साथ युद्धाभ्यास किया।' यह युद्धाभ्यास ऐसे समय में हुआ है जब इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत को लेकर भारत-अमेरिका चिंतित हैं। 
विज्ञापन


भारतीय नौसेना के विध्वंसक पोत हुए शामिल
भारतीय नौसेना की तरफ से गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस विशाखापत्तनम और आईएनएस आदित्य शामिल हुए। अमेरिकी दूतावास के बयान में कहा गया है कि 'इस संयुक्त समुद्री गतिविधि ने दो प्रमुख रक्षा भागीदारों के बीच अंतर-संचालन को बढ़ावा दिया और एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत को बनाए रखने के लिए उनकी साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।' युद्धाभ्यास के दौरान सूचनाओं के आदान-प्रदान, पुनः पूर्ति और रसद आपूर्ति के साथ ही हवाई क्षमताओं में सुधार करने पर फोकस किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed