फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India, US natural partners: PM Modi says he too is looking forward to speaking with President Trump Updates

PM Modi Trump Talk: 'अमेरिकी राष्ट्रपति से बातचीत को उत्सुक', ट्रंप की बातचीत की इच्छा पर पीएम मोदी का जवाब

Wed, 10 Sep 2025 07:47 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 10 Sep 2025 07:47 AM IST
सार

भारत को लेकर अमेरिका के नरम पड़ते रुख और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयानों से दोनों देशों के बीच संबंध वापस पटरी पर लौटने की उम्मीद बढ़ गई है। पहले ट्रंप ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के लिए उत्सुक हैं। इस पर जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। पीएम मोदी के पोस्ट को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रीपोस्ट भी किया है।

विज्ञापन
India, US natural partners: PM Modi says he too is looking forward to speaking with President Trump Updates
डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता के सकारात्मक जिक्र पर गर्मजोशी से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत और अमेरिका के बीच चल रही वार्ता दोनों देशों के बीच साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। कि दोनों देश व्यापार वार्ता को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापार वार्ताएं भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी। हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत के लिए भी उत्सुक हूं। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।'
विज्ञापन


ट्रंप किस बयान पर पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया?
इससे पहले ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। मैं आने वाले हफ्तों में अपने बहुत अच्छे मित्र, प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी!'
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रंप के नरम पड़े तेवर
पीएम मोदी की यह टिप्पणी ट्रंप के उस बयान के कुछ घंटों बाद आई है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता को सफलतापूर्वक पूरा करने में कोई कठिनाई नहीं होगी और वह आने वाले हफ्तों में अपने बहुत अच्छे दोस्त मोदी से बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं।

Image

टैरिफ पर भारत के अडिग रुख से ट्रंप का यूटर्न
भारत पर 50 फीसदी टैरिफ (रूस से तेल खरीदने के लिए 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ समेत) लगाने के ट्रंप के फैसले के बाद उनके कड़े बयानों से संबंधों में हफ्तों तक तनाव के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में हाल ही में सुधार के संकेत मिले हैं। हाल ही में यह दूसरी बार है, जब ट्रंप ने भारत के साथ अपने देश के संबंधों की सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की भी प्रशंसा की है और उनसे अपनी पुरानी दोस्ती को मजबूत करने पर जोर दिया है। पीएम मोदी ने भी ट्रंप की टिप्पणियों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed