फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India US making fresh efforts for practical cooperation in civil nuclear energy sector

असैन्य परमाणु ऊर्जा क्षेत्र: सहयोग के लिए नए सिरे से प्रयास कर रहे भारत-अमेरिका, 14 साल पहले हुआ था समझौता

Sun, 19 Feb 2023 06:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 19 Feb 2023 06:08 PM IST
सार

जेफ्री आर पायट ने 16 और 17 फरवरी को दिल्ली में भारतीय वार्ताकारों के साथ बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने 2008 के भारत-अमेरिका परमाणु समझौते के ढांचे के तहत द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर प्रमुखता से चर्चा की थी।

विज्ञापन
India US making fresh efforts for practical cooperation in civil nuclear energy sector
नरेंद्र मोदी-जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

यूक्रेन युद्ध ने उर्जा सुरक्षा को लेकर वैश्विक चिंताओं को बढ़ाया है। इस बीच, भारत और अमेरिका असैन्य परमाणु उर्जा क्षेत्र में व्यावहारिक सहयोग की संभावनाओं पर नए सिरे से विचार कर रहे हैं। इस क्षेत्र में साझेदारी के लिए दोनों देशों के बीच 14 साल पहले एक ऐतिहासिक समझौता हुआ था, लेकिन इसके बाद से यह आगे बढ़ने में विफल रहा है। 

विज्ञापन


उर्जा संसाधनों के लिए अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री जेफ्री आर पायट  ने 16 और 17 फरवरी को दिल्ली में भारतीय वार्ताकारों के साथ बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा (क्लीन एनर्जी) क्षेत्र सहित 2008 के भारत-अमेरिका परमाणु समझौते के ढांचे के तहत द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर प्रमुखता से चर्चा की थी। 
विज्ञापन


पायट ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में यूक्रेन पर रूस के हमले को 'क्रूर' बताया। हमले के कारण जीवाश्म ईंधन (फॉसिल फ्यूल) की आपूर्ति में गंभीर व्यवधानों के बीच उन्होंने वैश्विक उर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत को अमेरिका के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण भागीदार बताया। पायट ने कहा कि अमेरिका 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से 500 गीगावाट ऊर्जा प्राप्त करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी ऊर्जा संक्रमण लक्ष्य (एनर्जी ट्रांजिशन गोल्स) का समर्थन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम इस पर फोकस कर रहे हैं कि भविष्य के असैन्य परमाणु सहयोग के लिए हम अवसर कैसे विकसित कर सकते हैं। यदि हम मुद्दों पर अटके हुए हैं तो हमें लायबिलिटी के सवालों के जरिए उन पर काम करना होगा। उन्होंने बिना ज्यादा जानकारी दिए उन्होंने कहा, नागरिक परमाणु उद्योग (सिविल न्यूक्लियर इंडस्ट्री) का बिजनेस मॉडल बदल रहा है। अमेरिका में हमनें छोटे और हाशिए के रिएक्टरों के लिए एक बड़ा कमिटमेंट किया है, जो खासतौर पर भारतीय माहौल के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। 


पायट ने नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास में 2002 से 2006 तक राजनीतिक परामर्शदाता (पॉलिटीकल एडवायजर) और 2006 से 2007 तक मिशन के उप प्रमुख के रूप में कार्य किया। इस अवधि में दोनों पक्षों के बीच नागरिक परमाणु समझौते (सिविल न्यूक्लियर डील) पर गहरी बातचीत हुई थी। दोनों पक्षों में दायित्व नियमों पर मतभेद के कारण पिछले 14 वर्षों में असैन्य परमाणु उर्जा क्षेत्र में वास्तविक सहयोग नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed