{"_id":"6938ca8f96cd5d0b8808237c","slug":"india-us-hold-key-talks-to-boost-strategic-cooperation-across-defence-tech-and-trade-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-US Ties: अमेरिकी विदेश उप मंत्री ने विक्रम मिसरी से की मुलाकात; रक्षा, ऊर्जा में सहयोग के लिए हुआ मंथन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-US Ties: अमेरिकी विदेश उप मंत्री ने विक्रम मिसरी से की मुलाकात; रक्षा, ऊर्जा में सहयोग के लिए हुआ मंथन
Wed, 10 Dec 2025 06:49 AM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 10 Dec 2025 06:49 AM IST
सार
अमेरिकी राजनीतिक मामलों की उप-विदेश मंत्री एलिसन हूकर ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ चर्चा की, जिसमें दोनों पक्षों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फरवरी में हुई बैठक के दौरान व्यक्त किए गए दृष्टिकोण को मूर्त रूप देने पर ध्यान केंद्रित किया। हूकर रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी उप सचिव एलिसन हूकर ने नई दिल्ली में विदेश सचिव विक्रम मिसरी से मुलाकात की।
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिका की राजनीतिक मामलों की विदेश उप मंत्री एलिसन हूकर ने मंगलवार को विदेश सचिव विक्रम मिस्री से मुलाकात की और रक्षा, ऊर्जा, तकनीक, अंतरिक्ष और सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग को और गहन बनाने पर जोर दिया। हूकर रविवार से भारत के पांच दिवसीय दौरे पर हैं और उनकी यह यात्रा दोनों देशों के तनावपूर्ण संबंधों को पुनर्जीवित करने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है।
यह भी पढ़ें - Operation Sindoor: दिल्ली की सुरक्षा के लिए स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम होगा तैनात, PAK ने किया था यह दुस्साहस
दोनों देशों के रिश्तों में हाल के महीनों में तनाव आया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगस्त में भारतीय सामानों पर शुल्क बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया था और भारत की रूसी कच्चे तेल की खरीद पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त ड्यूटी लगा दी थी। इसके अलावा, ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों की लगातार आलोचनाओं ने भी तनाव बढ़ाया। ऐसे में हूकर की दिल्ली यात्रा को संबंध सुधार का प्रयास माना जा रहा है। अमेरिकी दूतावास ने कहा कि बैठक का उद्देश्य फरवरी में ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बनी सहमति को ठोस प्रगति में बदलना है।
विज्ञापन
द्विपक्षीय व्यापार 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा, सिविल न्यूक्लियर सहयोग, महत्वपूर्ण खनिज और सप्लाई चेन के अलावा ‘ट्रस्ट’ पहल पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य भी तय किया है।
यह भी पढ़ें - UNESCO: अमूर्त विश्व धरोहर बनेगी दीपावली, यूनेस्को आज कर सकता है एलान, रोशन होंगी ऐतिहासिक इमारतें
यह पूरी बैठक भारत और अमेरिका के बढ़ते रणनीतिक रिश्ते को आगे बढ़ाने पर केंद्रित थी। अमेरिकी दूतावास के अनुसार, वॉशिंगटन की कोशिश है कि रक्षा, ऊर्जा, तकनीक, अंतरिक्ष और भरोसेमंद सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों में साझेदारी और मजबूत हो। दोनों देशों ने प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की फरवरी वाली मुलाकात से निकले वादों को ठोस कदमों में बदलने पर जोर दिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन