फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-UAE relations will strengthen, five major agreements signed during the visit of Crown Prince Al Nahyan

India-UAE Ties: मजबूत होंगे भारत-यूएई के रिश्ते, क्राउन प्रिंस अल नाहयान के दौरे के बीच हुए पांच बड़े समझौते

Mon, 09 Sep 2024 04:43 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 09 Sep 2024 04:43 PM IST
सार

अधिकांश समझौते परमाणु ऊर्जा और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति को लेकर हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इन समझौतों से भारत-यूएई के संबंध मजबूत होंगे। 

विज्ञापन
India-UAE relations will strengthen, five major agreements signed during the visit of Crown Prince Al Nahyan
यूएई क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन जायद अल नाहयान - फोटो : Social Media

विस्तार

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन जायद अल नाहयान दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। क्राउन प्रिंस के दौरे के बीच भारत और अबू धाबी के बीच पांच समझौते हुए हैं। इनमें अधिकांश समझौते परमाणु ऊर्जा और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति को लेकर हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इन समझौतों से भारत-यूएई के संबंध मजबूत होंगे। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के मुताबिक एमिरेट्स न्यूक्लियर एनर्जी कंपनी (ईएनईसी) और न्यूक्लियर पावर कोऑपरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) के बीच बराख परमाणु ऊर्जा संयंत्र के संचालन और रखरखाव को लेकर समझौता हुआ है। इसके अलावा अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएनओसी) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच लंबे समय तक एलएनजी (तरल प्राकृतिक गैस) की आपूर्ति के लिए समझौता हुआ। साथ ही एडीएनओसी और इंडिया स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व लिमिटेड के बीच एमओयू साइन किया गया। 
विज्ञापन


इसके अलावा ऊर्जा भारत और एडीएनओसी के बीच अबू धाबी ओमशोर ब्लॉक एक के लिए उत्पादन रियायत समझौता हुआ है। वहीं भारत में फूड पार्क के लिए विकास पर गुजरात सरकार और अबू धाबी विकास होल्डिंग कंपनी पीजेएससी के बीच समझौता हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अल नाहयान का पहला आधिकारिक भारत दौरा
क्राउन प्रिंस के रूप में अल नाहयान का यह पहला आधिकारिक भारत दौरा है। 10 सितंबर को अल नाहयान मुंबई के लिए रवाना होंगे। मुंबई में वह एक बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में दोनों देशों के कई बिजनेस लीडर भी शामिल होंगे। मंत्रालय ने बताया कि भारत और अबू धाबी के बीच ऐतिहासिक रूप से करीब और मित्रवत संबंध रहे हैं। हाल के वर्षों में कई क्षेत्रों में भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी गहरी हुई है। जिनमें व्यापार, निवेश, राजनीतिक, संपर्क, ऊर्जा, तकनीक, शिक्षा और संस्कृति शामिल हैं। 


इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल फरवरी में अबू धाबी का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने अबू धाबी के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की थी। उन्होंने आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed