फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India trying to get Corona vaccine out of Patent rule

Corona vaccine: कोरोना वैक्सीन को पेटेंट नियम से बाहर लाने की मुहिम में जुटा भारत 

Sat, 06 Mar 2021 08:15 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 06 Mar 2021 08:15 AM IST
विज्ञापन
India trying to get Corona vaccine out of Patent rule
corona vaccine

भारत दुनिया के कई देशों को इन दिनों कोरोना वैक्सीन मुहैया कराने की मुहिम में जुटा है। उसकी इस मुहिम की जमकर सराहना भी हो रही है। अब इस काम को और बेहतर अंजाम देने के लिए भारत कोरोना वैक्सीन को पेटेंट नियम से बाहर लाने की कोशिश में है। भारत ने हाल ही में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) से कोरोना वैक्सीन को व्यापार संबंधित बौद्धिक संपदा अधिकार (ट्रिप्स) से बाहर रखने की गुजारिश की है ताकि छोटे और सबसे कम विकसित देशों को आसानी से कम दाम पर वैक्सीन मिल सके। 

विज्ञापन


भारत का साथ दे रहे हैं 57 देश 
भारत की इस मुहिम में दुनिया के 57 देश उसका साथ दे रहे हैं। खास बात है कि इनमें से 35 देश सबसे कम विकसित देश (एलडीसी) हैं। हालांकि अमेरिका और यूरोप के कई विकसित देश भारत के इस प्रस्ताव के पक्ष में नहीं हैं। शुक्रवार को इटली ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन की 2.5 लाख डोज के ऑस्ट्रेलिया निर्यात पर रोक लगा दी। यूरोपीय संघ ने भी इटली के इस कदम का समर्थन किया है।
विज्ञापन


विकसित देशों का रवैया 
विशेषज्ञों का मानना है कि वैक्सीन को लेकर विकसित देशों के इस रवैये को देखते हुए इसे ट्रिप्स से बाहर लाना बेहद जरूरी हो गया है। इनका कहना है कि वैक्सीन को ट्रिप्स से बाहर रखने पर भारत इसका सबसे बड़ा निर्यातक और आपूर्तिकर्ता देश बन जाएगा। भारत के वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उम्मीद जताते हुए कहा कि उन्हें भरोसा है कि दुनिया का दवा उद्योग कोरोना वैक्सीन को ट्रिप्स से बाहर रखने के प्रस्ताव का खुले दिल से समर्थन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो वैक्सीन का उत्पादन हो जाएगा आसान 
भारत ने फरवरी के आखिरी सप्ताह में डब्ल्यूटीओ में कहा था कि कोरोना वैक्सीन को ट्रिप्स के दायरे से बाहर नहीं लाने पर खरबों डॉलर के वैश्विक उत्पादन का नुकसान हो जाएगा। ट्रिप्स से कोरोना वैक्सीन को बाहर रखने पर कोरोना वैक्सीन का उत्पादन आसान हो जाएगा, लेकिन अमेरिका, यूरोप और जापान फिलहाल इसके पक्ष में नजर नहीं आ रहे हैं। आलम ये है कि अमेरिका ने वैक्सीन बनाने के लिए कच्चे माल पर पाबंदी लगा दी है।  अमेरिका की अस्थायी रोक से वैक्सीन उत्पादन पर बड़ा असर पड़ सकता है। 


धीरे-धीरे बढ़ रहा है समर्थन 
हालांकि, धीरे-धीरे भारत के प्रस्ताव का समर्थन भी बढ़ता जा रहा है। यूरोपीय संसद के 115 सदस्यों ने कोरोना वैक्सीन को ट्रिप्स से बाहर रखने का समर्थन किया है। 26 फरवरी तक दुनिया के 130 देशों में कोरोना वैक्सीन का एक भी डोज किसी को नहीं दिया गया था। अगर इसे लेकर भारत का समर्थन बढ़ता रहा तो न सिर्फ ये देश की बड़ी कामयाबी होगी दुनिया के कई मुल्कों को कोरोना वैक्सीन आसानी से मिल पाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed