फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India trying to do peace talks with Pak

पाकिस्तान के साथ जारी है शांति वार्ता की कोशिश: भारत 

Sat, 09 Apr 2016 05:20 AM IST
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, दिल्ली
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 09 Apr 2016 05:20 AM IST
सार

  • पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी की पुष्टि
  • विकास स्वरूप ने दोहराया अपना दावा 

विज्ञापन
India trying to do peace talks with Pak
‌व‌िकास स्‍वरूप

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता के प्रयास जारी हैं और इसे स्थगति करने जैसी कोई स्थिति नहीं है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि वार्ता को लेकर दोनों देशों के बीच प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि की है। वहां के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा कि दोनों देशों के बीच शांति वार्ता के प्रयास जारी हैं। दोनों ही देशों के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ताओं के बयान पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित के नई दिल्ली में विदेशी पत्रकार क्लब में दिये वक्तव्य के एक दिन बाद आया है।
विज्ञापन


भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बृहस्पतिवार 7 अप्रैल को बासित का बयान आने के बाद भी इसी तरह की प्रतिक्रिया दी थी।

अमर उजाला से बातचीत में स्वरूप ने कहा कि हम अपने वक्तव्य पर कायम हैं और शांति वार्ता के बाबत दोनों देशों के शीर्ष अधिकारी लगातार संपर्क में है। इसके ढांचे, मुद्दे आदि को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत हो रही है, लेकिन अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि शांति वार्ता के लिए कौन सा समय तय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed