फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india-tourism-industry-domestic-tourists-uttar-pradesh-ayodhya-real-estate-growth

घरेलू सैलानियों ने बदली तस्वीर: पर्यटन से 5.2 फीसदी जीडीपी, 8.46 करोड़ को रोजगार; किया पांच गुना ज्यादा खर्च

Fri, 02 Oct 2026 05:43 AM IST
देवेश त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 02 Oct 2026 05:43 AM IST
विज्ञापन
सार
कोविड के बाद भारत के पर्यटन क्षेत्र में घरेलू यात्राओं की तेज वापसी ने उद्योग को नई मजबूती दी है। वित्त वर्ष 2024 में भारतीय यात्रियों का खर्च विदेशी पर्यटकों की तुलना में काफी अधिक रहा। उत्तर प्रदेश धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन के चलते घरेलू यात्राओं में प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है।
loader
india-tourism-industry-domestic-tourists-uttar-pradesh-ayodhya-real-estate-growth
विदेशियों से पांच गुना ज्यादा खर्च कर रहे घरेलू पर्यटक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

कोविड-19 के झटकों के बाद घरेलू सैलानियों की बदौलत देश की विकास दर में भारत के पर्यटन उद्योग का योगदान 5.2 फीसदी तक पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2024 में विदेशी पर्यटकों ने जहां 32.5 अरब डॉलर खर्च किए, वहीं घरेलू सैलानियों ने उनसे पांच गुना यानी 162.9 अरब डॉलर खर्च किए। इस मामले में उत्तर प्रदेश सबसे अव्वल रहा, जहां संपूर्ण भारत के 4.29 अरब दौरों के मुकाबले घरेलू पर्यटकों के दौरे सर्वाधिक 1.56 अरब बार हुए।


यह स्थिति तब है जब पांच सितारा होटलों समेत बुनियादी सुविधाओं की भारी किल्लत है। पर्यटन से इस समय देश में 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार मिल रहा है। वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल के अनुसार, 2035 तक भारतीय पर्यटन क्षेत्र में 1.10 करोड़ कर्मियों की जरूरत होगी। वर्ष 2047 तक पर्यटन अर्थव्यवस्था को  289 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य है।


यूपी में तीर्थयात्री बढ़े, मगर पांच सितारा होटल सिर्फ 32 
यूपी में देश के 36 फीसदी घरेलू सैलानी और 20 फीसदी ऐतिहासिक धरोहरें हैं। फिर भी यहां देश के 761 पांच सितारा होटलों में से महज 4 फीसदी यानी 32 होटल हैं। अयोध्या में राममंदिर निर्माण के बाद 2024 में रिकॉर्ड 16.4 करोड़ पर्यटक पहुंचे। प्रदेश सरकार ने 21.1 करोड़ डॉलर के पर्यटन बजट में से लगभग 4.2 करोड़ अयोध्या, मथुरा और नैमिषारण्य जैसे धार्मिक पर्यटन स्थलों के लिए ही आवंटित किया है।

तीर्थाटन से रियल एस्टेट में मिल रहे नए अवसर 
तीर्थाटन और नए क्षेत्रों में पर्यटन से रियल एस्टेट क्षेत्र को नई धार मिल रही है। बढ़ते रेल और राजमार्ग नेटवर्क से पर्यटक एक साथ कई पर्यटन क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। निवेशकों के लिए इन क्षेत्रों में होटल, रिसॉर्ट्स, इवेंट इंफ्रास्ट्रक्चर और वेलनेस संपत्तियों जैसे रियल एस्टेट कारोबार में अवसरों का दायरा बढ़ रहा है। बेहतर आवास सुविधा की मांग भी बढ़ी है।

चारधाम महामार्ग, शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे और सोमनाथ-द्वारका एक्सप्रेसवे जैसी आगामी परियोजनाएं रियल एस्टेट कारोबार को तेजी ला सकती हैं। सैलानियों में 60% तीर्थयात्री हैं, मेडिकल और ग्रीन टूरिज्म भी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed