फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India touch landmark of 90 percent in rate of recovery from covid 19  62077 people recover in last 24 hours

90 फीसदी पहुंची कोरोना से ठीक होने की दर, लगभग 71 लाख लोगों ने दी वायरस को मात

Sun, 25 Oct 2020 01:56 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 25 Oct 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
India touch landmark of 90 percent in rate of recovery from covid 19  62077 people recover in last 24 hours
नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 62,077 मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर 90 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को दी। मंत्रालय ने बताया कि अबतक 70,78,123 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखा, भारत ने एक नए मील को अपने नाम किया है, हमारी रिकवरी दर 90 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 62,077 मरीज ठीक हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि दर्ज किए गए नए मामलों की संख्या 50,129 है। वहीं लगातार तीसरे दिन सक्रिय मामलों की संख्या तीन लाख से कम है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्ड संख्या में मरीज उस दिन ठीक हुए हैं जब प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने अपन मन की बात के जरिए देशवासियों से त्योहार के दौरान मर्यादा में रहने को कहा है। रेडियो कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री ने कहा कि महामारी ने हमें घरों के अंदर रहने को मजबूर कर दिया है। साल के इस समय सड़कों पर काफी भीड़ रहती थी। उन्होंने लोगों से एहतियातन उपाय अपनाने को कहा।

सरकार के अनुसार, ठीक हुए मरीजों का 75 प्रतिशत 10 राज्यों- महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, असम, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में महाराष्ट्र से है। यहां एक दिन में 10 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने रिकवरी दर की तीव्र गति पर प्रकाश डाला।


मंत्रालय के डाटा के अनुसार तीन महीने में तीन लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। अब सक्रिय मामले 6,68,154 हैं जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 8.50 प्रतिशत है। सामने आ रहे नए मामले का 79 प्रतिशत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का है। केरल में सबसे ज्यादा आठ हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है जहां छह हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।

वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या सक्रिय मामलों से ज्यादा है। इसके अलावा वायरस से मरने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार एक हफ्ते से एक हजार से नीचे है। पिछले 24 घंटे में 578 लोगों की मौत हुई है। दो अक्तूबर से मृतकों की संख्या 1,100 से नीचे बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed