फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India told america and some other countries about action to be taken against Pak

अमेरिका समेत कई बड़े देशों को बताकर भारत ने पीओके में की सर्जिकल स्ट्राइक

Sat, 01 Oct 2016 08:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Oct 2016 08:33 AM IST
विज्ञापन
India told america and some other countries about action to be taken against Pak
सुषमा ने केरी को दे दी थी भावी कार्रवाई की जानकारी

उड़ी आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सर्जिकल अटैक की तैयारी की जानकारी भारत ने अमेरिका सहित कई महत्वपूर्ण देशों को पहले ही दे दी थी। ऑपरेशन को अंजाम देने से ठीक एक दिन पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अपने अमेरिकी समकक्ष जॉन केरी से लंबी बात हुई थी।

विज्ञापन


इस दौरान सुषमा ने केरी को भारत के भावी रुख से अवगत करा दिया था। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल भी इस कार्रवाई से पहले कई देशों के संपर्क में थे। डोभाल ने भी अपनी अमेरिकी समकक्ष सुसैन राइस को भारत के भावी रुख से अवगत करा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान पाकिस्तान के मित्र देशों से विशेष रूप से कूटनीतिक संपर्क साधा गया था। हालांकि इस दौरान यह जानकारी नहीं दी गई थी कि सर्जिकल अटैक कब और कहां किए जाने का इरादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ी हमले वाले दिन ही हो गया था जवाब देने का फैसला

India told america and some other countries about action to be taken against Pak

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का फैसला तो उड़ी आतंकी हमले वाले दिन ही हो गया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को जवाबी कार्रवाई के लिए फ्री हैंड दे दिया था।

फिर यह तय हुआ कि नियंत्रण रेखा पार कर सर्जिकल ऑपरेशन करने से पहले कूटनीतिक मोर्चे पर पाकिस्तान को पटखनी दी जाए। इसके बाद भारत ने सबसे पहले अमेरिका के अलावा पाकिस्तान के स्वाभाविक मित्र माने जाने वाले कुछ अरब देशों से कूटनीतिक संपर्क साधा।

भारत की कोशिश थी कि सर्जिकल अटैक के बाद पाकिस्तान को किसी प्रमुख देश का समर्थन हासिल न हो। कूटनीतिक मोर्चे पर विभिन्न देशों को साध लिए जाने के बाद नियंत्रण रेखा पार कर जवाब देने के लिए समय का इंतजार किया गया। इसके बाद मौका मिलते ही सर्जिकल अटैक को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed