फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India to replace military personnel from Maldives by May 10 Maldivian foreign ministry high level meeting

India-Maldives: मालदीव बोला- 10 मई से होगी भारतीय सैनिकों की वापसी, भारत ने कहा- अभी समाधान तलाशने पर सहमति

Fri, 02 Feb 2024 11:47 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 02 Feb 2024 11:47 PM IST
सार

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष भारतीय विमानन प्लेटफॉर्मों के निरंतर संचालन को जारी रखने के लिए परस्पर व्यावहारिक समाधानों पर सहमत हुए हैं। लेकिन मंत्रालय के बयान में सैनिकों की वापसी का कोई जिक्र नहीं है। 

विज्ञापन
India to replace military personnel from Maldives by May 10 Maldivian foreign ministry high level meeting
मालदीव - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

मालदीव से भारतीय सैनिकों की वापसी को लेकर शुक्रवार को नई दिल्ली में दोनों देशों की उच्च स्तरीय कोर ग्रुप की दूसरी बैठक हुई, लेकिन इस बार भी कोई समाधान नहीं निकल पाया। हालांकि, मालदीव के विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि दोनों पक्षों में 10 मई तक भारतीय सैनिकों की वापसी पर सहमति बन गई है। वहीं, बैठक के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए हैं कि मालदीव के लोगों को मानवीय सहायता एवं मेडिकल बचाव सेवाएं मुहैया करने वाले भारतीय विमानन प्लेटफॉर्म का संचालन जारी रखा जाए।

विज्ञापन


भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष भारतीय विमानन प्लेटफॉर्मों के निरंतर संचालन को जारी रखने के लिए परस्पर व्यावहारिक समाधानों पर सहमत हुए हैं। लेकिन मंत्रालय के बयान में सैनिकों की वापसी का कोई जिक्र नहीं है। इन प्लेटफॉर्मों में लगभग 80 भारतीय सैन्यकर्मी तैनात हैं, जो मुख्यरूप से दो हेलिकॉप्टर और एक विमान का संचालन करते हैं। इन हेलिकॉप्टर और विमान का इस्तेमाल मालदीव में मानवीय और मेडिकल सेवाएं मुहैया कराने में होता है।
विज्ञापन


मालदीव के विदेश मंत्रालय का बयान
वहीं, मालदीव के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों में सहमति बनी है कि भारत 10 मई तक मालदीव में तीन भारतीय विमानन प्लेटफॉर्मों में अपनै सैन्य कर्मियों को बदल देगा। भारत सरकार 10 मार्च तक एक प्लेटफॉर्म से अपने सैनिकों को बदलने की प्रक्रिया पूरी कर लेगी। इसी तरह अन्य दो प्लेटफॉर्मों से 10 मई तक भारतीय सैन्य कर्मी बदल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च स्तरीय कोर ग्रुप की अगली बैठक माले में होगी
गौरतलब है कि पिछले महीने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत से 15 मार्च तक अपने सैनिकों को वापस बुला लेने को कहा था। बयान में कहा गया है कि उच्च स्तरीय कोर ग्रुप की अगली बैठक अब माले में होगी। इसकी तिथि दोनों पक्षों की सहमति से तय की जाएगी। कोर ग्रुप की पहली बैठक मामले में 14 जनवरी को हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed