भारतीय वायुसेना के बेड़े में जल्द होगा 'सुपर सुखोई', रूस की मदद से होगा तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायु सेना की ताकत में इजाफे की गुंजाइश के चलते सुपर सुखोई और पांचवी जनरेशन के फाइटर जेट शामिल किए जाएंगे।
सुखोई जेट को सुपर सुखोई बनाने के लिए भारत रूस की मदद लेगा। इसके अलावा पांचवी जनरेशन के फाइटर जेट भी तैयार किए जाएंगे। लंबे समय से इस पर रूस के साथ बातचीत चल रही थी, अब इस प्रोजेक्ट पर बातचीत आगे बढ़ी है। भारत जल्द देश की वायुसेना में इजाफे के लिए रूस के साथ समझौता करेगा।
भारत फ्रांस से भी खास लड़ाकू विमान खरीद रहा है। जल्द ही 36 एडवांस फाइटर जेट के लिए फ्रांस से डील होगी। इस डील में भारत 7.8 बिलियन यूरो भारत फ्रांस को चुकाएगा। लेकिन रक्षा मंत्रालय ने 36 लड़ाकू विमानों को देश की सुरक्षा के लिहाज नाकाफी बताया है।
मेक इन इंडिया के तहत लॉन्च होंगे फाइटर जेट
आंकड़ों के मुताबिक भारतीय वायुसेना के बेड़े में फिलहाल 33 फाइटर प्लेन हैं, जिनमें 11 काफी पुराने हो चुके हैं और मिग 21, 27 रिटायर होने की कगार पर हैं। वहीं सुरक्षा के लिहाज से कम से कम 42 फाइटर जेट की जरूरत बताई जा रही है।
भारत ने हाल ही में स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस को सेना में शामिल किया था, अब ऐसे ही और स्वदेशी विमान बनाने की बात पर विचार चल रहा है।
जल्दी ही भारत की मेक इन इंडिया योजनार्तगत अमेरिकी लड़ाकू विमान एफए-18, एफ-16 भी और स्वीडन के ग्रिपन ई भी लॉन्च होने की तैयारी में है।