फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India to play key role in controlling drug smuggling

मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध धनार्जन से लड़ाई में भारत निभाएगा ठोस भूमिका

Wed, 16 Mar 2016 03:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Mar 2016 03:42 AM IST
सार

  • अगले छह महीने में स्थापित हो जाएगा एसएआरआईसीसी-टीओसी
  • राजस्व सचिव ने कहा, ड्रग्स कारोबार देश के विकास और सुरक्षा पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं

विज्ञापन
India to play key role in controlling drug smuggling
हसमुख अधिया

विस्तार

ड्रग तस्करी के माध्यम से चल रही मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध धनार्जन से लड़ाई में भारत ठोस तरीके से मुख्य भूमिका निभाने जा रहा है। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि भारत सार्क देशों के लिए एक क्षेत्रीय सहयोग मंच स्थापित करने जा रहा है। पिछले साल इस समूह के देशों की नई दिल्ली में हुई बैठक में साउथ एशियन रीजनल इंटेलिजेंस एंड को-ऑर्डिनेशन सेंटर ऑन ट्रांसनेशनल ऑर्गेनाइज्ड क्राइम (एसएआरआईसीसी-टीओसी) का प्रस्ताव किया गया था और यह अगले छह महीने में काम करने लगेगा।

विज्ञापन


यह साझे क्षेत्र और पड़ोसी देशों में अवैध ड्रग्स कारोबार और तस्करी से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा करेगा। राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने कहा, ‘एसएआरआईसीसी-टीओसी अगले छह महीने में स्थापित हो जाना चाहिए। यह एक बड़ी बात होगी और अंतरराष्ट्रीय अपराधों में धन प्रवाह को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत सरकार संगठित अंतरराष्ट्रीय अपराधों और ड्रग्स कारोबार को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है जो देश के विकास और सुरक्षा पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिया ने कहा, ‘मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध धन का प्रवाह तथा ड्रग तस्करी व अन्य संगठित अंतरराष्ट्रीय अपराधों से धनार्जन एक प्रमुख चुनौती रही है। इस चुनौती से प्रभावकारी तरीके से निपटने के लिए भारत ने हाल ही में अपने मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून में संशोधन किया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed