फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India to finally induct desi Bofors 'Dhanush' next week to Army

भारतीय सेना में जल्द शामिल होगा 'धनुष', बोफोर्स से बढ़िया हमारी खुद की तोप

Sat, 23 Mar 2019 04:28 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 23 Mar 2019 04:28 AM IST
विज्ञापन
India to finally induct desi Bofors 'Dhanush' next week to Army
धनुष तोप (प्रतीकात्मक)

सभी परीक्षण सफल होने के बाद अब भारतीय सेना में जल्द ही स्वदेशी तोप 'धनुष' शामिल किया जाएगा। 26 मार्च को 6 धनुष तोप सेना को सौंप दिया जाएगा। इस स्वदेशी तोप की मारक क्षमता बोफोर्स से भी ज्यादा बताई जा रही है। बता दें कि अगले सप्ताह जबलपुर की गन फैक्ट्री 6 धनुष तोप सेना सौंपेगी। भारतीय सेना के लिए यह गन फैक्ट्री कुल 114 धनुष तोप बनाएगी। अभी 6 धनुष के बाद दिसंबर तक करीब 18 और तोप सेना को मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


धनुष तोप दूर तक मार कर सकती है और मुश्किल से मुश्किल रास्तों पर भी आसानी से चल सकती है। यह दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी सटीक निशाना लगा सकती है। 2022 तक सभी 114 तोपें तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। 45 कैलिबर की 155 मिलीमीटर और ऑटोमेटिक धनुष तोप की तकनीक बोफोर्स की तकनीक पर ही आधारित है।
विज्ञापन


'धनुष' ने किए सभी इम्तिहान पास

सियाचीन के ठंडे इलाकों से लेकर राजस्थान के गर्म इलाके में धनुष का परीक्षण सफल रहा। साल 2017 में सीबीआई ने इस तोप के निर्माण में कम गुणवत्ता वाले चीन से लाए गए पुर्जों का इस्तेमाल किए जाने के आरोपों की जांच भी शुरू की थी। हालांकि, सरकार की तरफ से संसद में बताया गया कि इससे इसकी गुणवत्ता प्रभावित नहीं हुई है। धनुष का वजन 13 टन है और एक तोप की कीमत करीब 13 करोड़ रुपए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोफोर्स से बेहतर है हमारी खुद की तोप

स्वदेशी होने के कारण धनुष तोप को देसी बोफोर्स भी कह सकते हैं। हालांकि धनुष तोप मारक क्षमता सहित कई मामलों में बोफोर्स तोप से बेहतर है। जहां बोफोर्स की मारक रेंज 29 किलोमीटर है वहीं धनुष की रेंज 38 किलोमीटर है। बोफोर्स में ऑपरेशन ऑटोमेटिक नहीं हैं, जबकि धनुष तोप में एक कंप्यूटर है और यह स्वचालित है। 


यानी यह ऑटोमेटिक सिस्टम से खुद ही गोला लोड कर उसे दाग सकता है। लगातार कई घंटों तक फायरिंग के बाद भी धनुष का बैरल गरम नहीं होता। बोफोर्स से जहां सिर्फ पुराना गोला-बारुद ही दागा जा सकता है वहीं धनुष जहां पुराने गोला बारुद दाग सकता है वहीं नई पीढ़ी के गोला बारूद चलाने में भी सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed