{"_id":"5fb0aef11ee6e424186d44ee","slug":"india-tallest-man-dharmendra-pratap-singh-yet-to-find-a-bride-prodded-by-other-woes-of-his-height","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के धर्मेंद्र के लिए लंबाई बनी मुसीबत, देखते ही लड़कियां कर देती हैं शादी से इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूपी के धर्मेंद्र के लिए लंबाई बनी मुसीबत, देखते ही लड़कियां कर देती हैं शादी से इनकार
Sun, 15 Nov 2020 10:05 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रताप सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले धर्मेंद्र प्रताप सिंह के लिए उनकी लंबाई मुसीबत बन गई है। वह लंबे हैं और उनकी लंबाई बढ़ती ही जा रही है। सिंह के लिए उनकी लंबाई वरदान ना बनकर एक श्राप बन गई है। धर्मेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि उनकी लंबाई 8 फीट दो इंच है। उन्हें देखते ही लड़कियां शादी करने से इनकार कर देती हैं।
विज्ञापन
45 के हो गए, परिवार बसाने की उम्मीद छोड़ी
धर्मेंद्र ने बताया कि वह 45 वर्ष के हो चुके हैं और अभी तक वह अविवाहित हैं। उन्होंने बताया कि कई रिश्तेदारों ने उनकी शादी करवानी चाही, लेकिन इसमें सफलता हासिल नहीं हुई। उन्होंने कहा, 'मेरी लंबाई देखकर लड़कियां मुझसे शादी करने से इनकार कर देती हैं। जैसे-जैसे उम्र गुजरती जा रही है, मुझे जीवनसाथी की जरूरत महसूस हो रही है।' धर्मेंद्र ने यह भी कहा कि अब उन्होंने शादी करने और अपना परिवार बसाने की उम्मीद छोड़ दी है।
विज्ञापन
सपा से जुड़े हैं, रैलियों में करते हैं प्रचार
प्रतापगढ़ के नरहरपुर कसियाही गांव के निवासी धर्मेंद्र ने अपनी लंबाई के कारण ख्याति अर्जित की है। वह समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं और चुनाव के दौरान पार्टी के लिए प्रचार करते हैं। वास्तव में वह राजनीतिक रैलियों में एक प्रमुख प्रचारक के रूप में जाने जाते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लाइव शो के दौरान न्यूज एंकर का टूटा दांत, शांतिपूर्वक बताती रहीं खबरें, वीडियो हुआ वायरल
लोग साथ में लेते हैं सेल्फी
धर्मेंद्र के पास मास्टर की डिग्री है। वह कई बार काम की तलाश में दिल्ली और मुंबई जा चुके हैं। उन्होंने कहा, लोग मेरे साथ सेल्फी लेते हैं और मुझे पैसे और उपहार देते। मैं दिल्ली के कनॉट प्लेस और मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया में जाता हूं तो वहां पर्यटक मुझे देखकर रोमांचित हो जाते हैं। हालांकि, लॉकडाउन और महामारी के बाद मैंने यात्रा करना बंद कर दिया है और मेरी आय भी रुक गई है।
सर्जरी हुई तो बेड बड़ा करना पड़ा
पिछले साल अहमदाबाद में धर्मेंद्र ने एक बाइलेट्रल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी कराई। गठिया के दर्द के कारण उन्हें चलने में कठिनाई हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने सर्जरी करवाई। लंबे आदमी का इलाज करने की अपनी चुनौतियां थीं। अस्पताल में उनके बिस्तर से लेकर ऑपरेशन थियेटर की मेज तक सब कुछ मरीज की लंबाई के अनुसार करना पड़ा।
इसके अलावा धर्मेंद्र की सर्जरी के लिए जिन चीजों का इस्तेमाल किया जाना था, उन्हें विशेष रूप से चेन्नई से लाया गया, क्योंकि वे सामान्य आकार की नहीं थी। मुंबई में टैक्सी ड्राइवर के रूप में काम करने वाले धर्मेंद्र के भाई रामेंद्र भी लॉकडाउन के बाद अब गांव लौट आए हैं।