फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India takes tough stand on attack on Indian man in Dublin said- in touch with the victim, talking to officials

Ireland: डबलिन में भारतीय शख्स पर हमले को लेकर भारत सख्त; कहा- पीड़ित के संपर्क में, अधिकारियों से बात कर रहे

Wed, 23 Jul 2025 04:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डबलिन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 23 Jul 2025 04:46 PM IST
सार

आयरलैंड में भारतीय राजदूत अखिलेश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर इस हमले पर अपनी हैरानी और नाराजगी जताई। उन्होंने इस हिंसक हमले की आयरिश मीडिया कवरेज पर भी सवाल उठाए। 

विज्ञापन
India takes tough stand on attack on Indian man in Dublin said- in touch with the victim, talking to officials
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आयरलैंड की राजधानी डबलिन इलाके में 40 वर्षीय भारतीय व्यक्ति पर नस्लभेदी हमला किया गया है। घायल शख्स अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित तीन हफ्ते पहले काम की तलाश में वहां पहुंचा था। हमलावरों ने उसे बेरहमी से पीटा। उसके चेहरे, हाथों और पैरों में गहरी चोटें आई हैं। आयरलैंड में भारतीय राजदूत ने अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने की मांग की है।
विज्ञापन


आयरलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, 'डबलिन के टॉलेट में एक भारतीय नागरिक पर हुए हमले की हालिया घटना के संबंध में दूतावास पीड़ित और उसके परिवार के संपर्क में है। सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। दूतावास इस संबंध में संबंधित आयरिश अधिकारियों के भी संपर्क में है।'
विज्ञापन


Image

इससे पहले स्थानीय रिपोर्टों में बताया गया कि शनिवार शाम को टॉलेट के पार्कहिल रोड पर भारतीय शख्स पर हमला हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचा गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया। आयरलैंड में भारतीय राजदूत अखिलेश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर इस हमले पर अपनी हैरानी और नाराजगी जताई। उन्होंने इस हिंसक हमले की आयरिश मीडिया कवरेज पर भी सवाल उठाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'एक कथित हमले से इतनी भयानक चोट और खून कैसे आ सकता है? आयरलैंड के राष्ट्रीय मीडिया आउटलेट की असंवेदनशीलता और अस्पष्टता देखकर स्तब्ध हूं। उम्मीद है कि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। एक स्थानीय अखबार के अनुसार टॉलेट साउथ के फाइन गेल पार्टी के पार्षद बेबी पेरेप्पाडन ने सोमवार को उस व्यक्ति से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह अब भी सदमे में है।

India takes tough stand on attack on Indian man in Dublin said- in touch with the victim, talking to officials
पुलिस - फोटो : iStock

उत्तरी आयरलैंड में गोलीबारी, दो की मौत
एक अन्य मामले में पुलिस ने बुधवार को बताया कि उत्तरी आयरलैंड के एक ग्रामीण इलाके में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उत्तरी आयरलैंड विधानसभा की सदस्य जेम्मा डोलन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इसे स्थानीय घटना करार दिया। उत्तरी आयरलैंड की पुलिस सेवा ने कहा कि बेलफास्ट से लगभग 120 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित मैगुइरेसब्रिज गांव के बाहर हुई गोलीबारी से वहां से लोगों को कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed